Lucknow-Delhi National Highway : चालकाें की मनमानी से लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम, परेशान हुए लाेग

Lucknow-Delhi National Highway सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से रविवार को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस की गाड़ी भी जाम में काफी देर तक फंसी रही। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:52 PM (IST)
Lucknow-Delhi National Highway : चालकाें की मनमानी से लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम, परेशान हुए लाेग
Lucknow-Delhi National Highway : चालकाें की मनमानी से लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम

बरेली, जेएनएन। Lucknow-Delhi National Highway : सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने से रविवार को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस की गाड़ी भी जाम में काफी देर तक फंसी रही। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।

रोजा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। रेलवे के लोडिंग प्वाइंट पर चालक मनमाने ढंग से ट्रक खड़े कर देते है। जिस वजह से आये दिन जाम लग जाता है। रविवार सुबह भी चालकों ने सड़क पर आड़े-तिरछे ट्रक खड़े कर दिए। जिस वजह से जाम लगने लगा। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वह विवाद पर उतारू हो गए। डायल 112 की गाड़ी भी जाम में काफी देर तक फंसी रही। करीब दो घंटे बाद जैसे-तैसे जाम को खुलवाया जा सका प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमरी शर्मा ने बताया कि पुलिस वाहन चालकों की मनमानी के चलते जाम लग जाता है। ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी