Bareilly Lockdown violation News : बरेली में लॉकडाउन के उल्लंघन पर जानिये पुलिस किस प्रकार की सजा दे रही

Bareilly Lockdown violation News दिनों दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बिना काम के घर से बाहर निकले एक युवक प्रेमनगर पुलिस ने कोहाड़ापीर चौकी के पास मुर्गा बना दिया। माफी मांगने पर छोड़ दिया गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:44 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:55 AM (IST)
Bareilly Lockdown violation News : बरेली में लॉकडाउन के उल्लंघन पर जानिये पुलिस किस प्रकार की सजा दे रही
लॉकडाउन के उल्लंघन पर बनाया मुर्गा, मास्क नहीं लगाने पर 314 के चालान।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Lockdown violation News : दिनों दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। बिना काम के घर से बाहर निकले एक युवक प्रेमनगर पुलिस ने कोहाड़ापीर चौकी के पास मुर्गा बना दिया। हालांकि बाद में माफी मांगने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

दूसरे कोविड काल को लेकर लागू किए गए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सख्ती करने के निर्देश जारी किए है। मंगलवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और डीएम नितीश कुमार लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए कोतवाली क्षेत्र के साथ बारादरी क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर घूमने वालों को रोक कर पूछताछ भी की। जो भी फालतू में घूमते मिला उसे फटकार लगाई और उनका चलान काटा गया। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक जिले में 314 लोगों का बिना मास्क के चालान कर जुर्माना वसूला गया।

chat bot
आपका साथी