Lockdown in Bareilly : बरेली में शनिवार रात आठ बजे से ही लग जाएगा लॉकडाउन, सोमवार सुबह सात बजे तक बंद रहेगा सब कुछ

Lockdown in Bareilly अब बरेली में हर सप्ताह शनिवार रात 8 बजे से लॉकडाउन लागू होगा।जो सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगा। रविवार को पूरेे प्रशासनिक अमलेे का सैंपलिंग और सेनिटीजेशन पर जोर रहेगा। रविवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकान खुलेंगी। जिसमेंं किराना और दवा की दुकानें शामिल हैंं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 02:09 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:10 PM (IST)
Lockdown in Bareilly : बरेली में शनिवार रात आठ बजे से ही लग जाएगा लॉकडाउन, सोमवार सुबह सात बजे तक बंद रहेगा सब कुछ
व्यापारियों के वेबिनार में सभी ने जरूरत पड़ने पर सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रखने पर सहमति जताई थी।

बरेली, जेएनएन।Lockdown in Bareilly : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के तेज होने के चलते प्रदेश में रविवार को बंदी यानी लॉकडाउन के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किए हैं। इसके तहत अब बरेली में हर सप्ताह शनिवार रात 8 बजे से लॉकडाउन लागू होगा।जो सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगा। डीएम नीतीश कुमार के मुताबिक रविवार को पूरेे प्रशासनिक अमलेे का सैंपलिंग और सेनिटीजेशन पर जोर रहेगा। रविवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकान खुली रहेंगी। जिसमेंं किराना और दवा की दुकानें शामिल हैंं।

वैसे बरेली में बाजारों की साप्ताहिक बंदी गुरुवार को होती है। बीते गुरुवार को महानगर के व्यापारियों के वेबिनार में सभी ने जरूरत पड़ने पर सप्ताह में दो दिन बाजार बंद रखने पर सहमति जताई थी।ऐसे में बरेली में सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन लग सकता है। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्ररी राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि महानगर में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे निपटने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। सरकार की ओर से प्रदेश में रविवार के लॉकडाउन की घोषणा की गई है । इसका पालन किया जाएगा।

बरेली में बाजार की साप्ताहिक बंदी गुरुवार को होती है। इसे जारी रखा जाए या नहीं इसको लेकर सभी व्यापारिक संगठन आपस में वार्ता कर रहे हैं। इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। राष्ट्र व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल मल्होत्रा ने बताया कि कल हुए वेबिनार में सभी सप्ताह में दो दिन बाजार बंद करने पर सहमति बनी थी। सरकार के आदेश आने के बाद की स्थितियों को देखते हुए शाम तक निर्णय दो दिन की बंदी पर लिया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी