मंडी गेट पर लटका रहा ताला, बाहर किसान परेशान

केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत के चलते बिचौलिए उनसे सांठगांठ कर अपना धान क्रय केंद्रों पर बिक्री करने में लगे हैं। इस कड़ी को तोडऩे के लिए उप जिलाधिकारी ने मंडी समिति गेट पर ताला डलवा कर सोमवार तक के लिए धान की तौल बंद करा दी है

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:43 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:43 PM (IST)
मंडी गेट पर लटका रहा ताला, बाहर किसान परेशान
उप जिलाधिकारी ने मंडी समिति गेट पर ताला डलवा कर सोमवार तक के लिए धान की तौल बंद करा दी

बरेली, जेएनएन। पीलीभीत के बीसलपुर मंडी समिति परिसर में प्रशासन द्वारा लगाए गए सात क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की तौल कछुआ गति से होने के कारण पूरा मंडी परिसर धान से पटा पड़ा है। इस बीच केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत के चलते बिचौलिए उनसे सांठगांठ कर अपना धान क्रय केंद्रों पर बिक्री करने में लगे हैं। इस कड़ी को तोडऩे के लिए उप जिलाधिकारी ने मंडी समिति गेट पर ताला डलवा कर सोमवार तक के लिए धान की तौल बंद करा दी है ।

स्थानीय मंडी समिति परिसर में क्षेत्रीय किसानों के धान क्रय करने के लिए पहले 4 क्रय केंद्रों की स्थापना की गई थी। इन केंद्रों पर धान की तौल धीमी गति के कारण  दौरे पर आए मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने केंद्रों की संख्या बढ़ाने को कहा था। इस पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उप जिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को निर्देशित कर देहात क्षेत्र में जिन धान क्रय केंद्रों पर खरीद ना के बराबर हो रही थी, उन केंद्रों को मंडी में लाकर लगाने को कहा। जिसके पश्चात क्रय केंद्र की संख्या 4 से बढ़कर 7 कर दी गई। इसके बावजूद किसानों का जब 20 से 25 हजार ङ्क्षक्वटल धान मंडी परिसर में एकत्र हो गया। तौल कराने को लेकर कृषक आक्रोशित होने लगे तो एसडीएम ने मंडी समिति सचिव प्रभात कुमार को निर्देश देकर सोमवार तक को मंडी गेट में ताला डलवा दिया। मंडी परिसर में पड़ा कृषकों का धान केंद्रों पर तौलने के बाद ही अन्य किसानों के धान की आवक मंडी परिसर में शुरू किए जाने के निर्देश दिए है। उनके आदेशानुसार मंडी गेट को बंद कर ताला डाल दिया गया है। उस पर यह सूचना चस्पा कर दी गई है कि अग्रिम आदेशों तक कृषक धान लेकर न आएं। इसके बावजूद धान की आवक नहीं रुक रही। मंडी गेट के बाहर किसान परेशान हो रहे हैं। एसडीएम का कहना है कि किसानों की सुविधा के लिए ही यह व्यवस्था लागू कराई गई है। 

chat bot
आपका साथी