LIVE Bareilly Panchayat Chunav Voting News : बरेली के लोगों में मतदान के लिए दिखा काफी उत्साह, शाम तक लगी रहीं लंबी लाइनें, पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं

LIVE Bareilly Panchayat Chunav Voting News बरेली के लोगों के मतदान के प्रति काफी उत्साह दिखा। शाम तक मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। आलम यह रहा कि दोपहर तीन बजे तक करीब 55 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:28 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:11 PM (IST)
LIVE Bareilly Panchayat Chunav Voting News : बरेली के लोगों में मतदान के लिए दिखा काफी उत्साह, शाम तक लगी रहीं लंबी लाइनें, पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं
मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। चुनाव सकुशल कराने को प्रशासन और पुलिस के अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

बरेली, जेएनएन।LIVE Bareilly Panchayat Chunav Voting News : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान में बरेली के लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है।दोपहर तीन बजे तक करीब 55 फीसद लोगों ने अपनी मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। इसके बाद भी बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगीं रहीं।शाम छह बजे तक मतदान होगा।शाम छह बजे बाद मतदान केंद्र के अंदर मौजूद लोगों को वोट डालने दिया जाएगा। छह बजे के बाद मतदान केंद्र के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।दोपहर के बाद से मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा दिख रही है।माना जा रहा है कि घर का कामकाज निपटाने के बाद महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निकली हैं।

इस बीच बुजुर्ग और दिव्यांगजन भी वोट डालने के लिए पहुंचे। इनमें कुछ बुजुर्ग ऐसे भी थे जिन्हें उनके बेटे या परिवार के अन्य सदस्य गोदी में उठाकर लाए।ऐसे ही कई दिव्यांगजनों को स्वजन सहारा देकर मतदान केंद्र तक लाए।यहां सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों ने उनकी मदद की और वोट डलवाया।मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं का शुरू हुआ बदस्तूर जारी है। हालांकि अब धूप काफी तेज हो गई है लेकिन लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई है।मतदान केंद्रों पर लाइन और लंबी होती जा रही है।सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।

कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है।जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए जिले में 3870 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर रात से ही काफी उत्साह था। तमाम जगहों पर देर रात तक प्रत्याशियों ने मिलने मिलाने का दौर जारी रखा। सुबह सात बजे ही प्रत्याशी और उनके समर्थक पोलिंग केंद्रों के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने बूथ पर आकर मतदान शुरू किया। संवेदनशील बूथों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। चुनाव सकुशल कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। 

जिले के 3870 केंद्रों पर 1193 ग्राम प्रधान और 1467 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही वार्ड सदस्यों के पद के लिए भी मतदान हो रहा है। कुल मतदाता 23.47 लाख हैं। जिले में पंचायत चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पर्याप्त सशस्त्र पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस के जवानों के अतिरिक्त पीएसी, पीआरडी, होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं।

मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतदाताओं में काफी उत्‍साह नजर आ रहा है।मतदान कराने के लिए बुधवार को सभी ब्लाकों से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई थीं। इसके साथ ही चुनाव सकुशल कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।जिले में 180 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 30 जोनल मजिस्ट्रेट और आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मतदान की व्यवस्थाएं प्रशासन ने पूरी करा ली है। वहां मतदाताओं की सुविधा के इंतजाम भी किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल लगाया गया है। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। 

chat bot
आपका साथी