सिर पर गमों का पहाड़ होने के बाद भी लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पहुंचींं कांति देवी, जानें कौन है कांति देवी

LIVE Bareilly Panchayat Chunav Voting News मताधिकार का प्रयोग करना सभी वयस्कों के लिए जरूरी है। यह उनकी जिम्मेदारी भी है। इसी जिम्मेदारी को बरेली के एक गांव की महिला ने भरपूर निभाया और अपने गम के साथ सुबह मतदान करने के लिए पहुंच गईं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:13 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:13 AM (IST)
सिर पर गमों का पहाड़ होने के बाद भी लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पहुंचींं कांति देवी, जानें कौन है कांति देवी
अत्तुनगला बिलपुर गांव की रहने वाली कांति के पति कृष्ण पाल का बुधवार को बीमारी से निधन हो गया था।

बरेली, जेएनएन।LIVE Bareilly Panchayat Chunav Voting News : मताधिकार का प्रयोग करना सभी वयस्कों के लिए जरूरी है। यह उनकी जिम्मेदारी भी है। इसी जिम्मेदारी को बरेली के एक गांव की महिला ने भरपूर निभाया और अपने गम के साथ सुबह मतदान करने के लिए पहुंच गईं। ये महिला हैं अत्तुनगला बिलपुर गांव की रहने वाली कांति देवी, जिनके पति कृष्ण पाल का बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद भी वह सुबह अपने मतदान केंद्र पर पहुंची और मताधिकार का प्रयोग किया।जीवनसाथी के साथ छोड़ जाने का गम लिए कांति मतदान करने सिर्फ इसलिए पहुंची क्योंकि उन्हें अपने वोट की ताकत का एहसास है। उन्होंने ऐसी स्थिति में भी मताधिकार का प्रयोग करके बता दिया है कि वोट करना किसी भी शख्स के लिए कितना जरूरी है।कांति देवी से उन लोगों को नसीहत लेनी चाहिए जो मतदान के दिन को अवकाश का दिन मानकर घर में बैठे रहते हैं। या मौज मस्ती व सैर सपाटे में व्यस्त रहते हैं।लेकिन लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते।

chat bot
आपका साथी