Bareilly UP Zila Panchayat Election Result 2021 : बरेली में 47 जिला पंचायत सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, यहां देखें किस पार्टी को कितनी मिलीं सीटें

Bareilly UP Zila Panchayat Election Result 2021 जिला पंचायत अध्यक्ष की ताकतवर कुर्सी के लिए सबसे मजबूत दावेदारी समाजवादी पार्टी की सामने आई है। मंगलवार देर रात सपा समर्थित उम्मीदवारों को 23 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा रहा। दो सीटों पर देर रात तक उठापटक जारी रही।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:46 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:53 AM (IST)
Bareilly UP Zila Panchayat Election Result 2021 : बरेली में 47 जिला पंचायत सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, यहां देखें किस पार्टी को कितनी मिलीं सीटें
सत्ता में होने के बावजूद भाजपा के 13 उम्मीदवार ही मजबूती दिखा सके।

बरेली, जेएनएन। Bareilly UP Zila Panchayat Election Result 2021 : जिला पंचायत अध्यक्ष की ताकतवर कुर्सी के लिए सबसे मजबूत दावेदारी समाजवादी पार्टी की सामने आई है। मंगलवार देर रात सपा समर्थित उम्मीदवारों को 23 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा रहा। हालांकि दो सीटों पर दे रात तक उठापटक जारी रही। वहीं सत्ता में होने के बावजूद भाजपा के 13 उम्मीदवार ही मजबूती दिखा सके। जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ने वाली आप पार्टी के उम्मीदवार दो सीट पर जबकि एआइएमआइएम और प्रसपा के प्रत्याशियों ने एक-एक सीट पर विजय बताए गए। जिला पंचायत चुनाव में 14 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी दम दिखाया। खबर लिखने तक 47 उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। वितरण देर रात तक जारी रहा। प्रमाणपत्र लेकर मुस्कुराते हुए सपाई निकलते रहे।

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मंगलवार देर रात तक उठापटक का दौर जारी रहा। फरीदपुर के वार्ड 55 शबाब रजा को जीता हुआ बताया गया। वह सर्टिफिकेट लेेने कलक्ट्रेट पहुंचे, तब अधिकारियों ने उन्हें भाजपा के उम्मीदवार सत्यपाल से सिर्फ दो वोट से हारा हुआ बताया। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और सपा नेता कलक्ट्रेट पहुंच गए। हंगामा हुआ, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि फरीदपुर में मतगणना में तैनात आरओ भाजपा आंवला सांसद के रिश्तेदार है, इसलिए तीसरे पायदान के भाजपा उम्मीदवार को जीता हुआ घोषित किया गया। जबकि उनका प्रत्याशी 294 वोट से जीता हुआ था। उन्होंने आरोप लगाए कि वार्ड 51 से सीमा यादव और वार्ड 38 से जीते हुए उम्मीदवार इंद्रपाल की सीटों पर भी देर रात तक खींचतान की जा रही है। दोनों सीटों पर फैसला तय नहीं हो सका। काउंटिंग जारी रही। 

भाजपा के पाले में सीटें

वार्ड 11 गजेंद्र सिंह

वार्ड 15 आकांक्षा वर्मा

वार्ड 20 एकता गंगवार

वार्ड 21 रेखा रानी

वार्ड 22 पार्वती देवी

वार्ड 26 ममता गंगवार

वार्ड 28 तेजस्वरी सिंह

वार्ड 32 शोभा गुप्ता

वार्ड 45 सुनील कश्यप

वार्ड 49 अभिलाषा शर्मा

वार्ड 55 सत्यपाल

वार्ड 56 किरण पटेल

वार्ड 57 रश्मि पटेल

प्रसपा को मिली सीटें

वार्ड 41 कंचन यादव

एआइएमआइएम को मिली सीटें

वार्ड 59 कौशर वारसी

समाजवादी पार्टी को मिलीं सीटें

वार्ड 2 विनीता गंगवार

वार्ड 4 नीलम गंगवार

वार्ड 5 खतीब

वार्ड 6 भागवती देवी

वार्ड 8 ऊषा देवी

वार्ड 13 ब्रह्मस्वरूप सागर

वार्ड 17 शहनवाज खान

वार्ड 18 - मेशरजहां

वार्ड 29 राम बहादुर

वार्ड 33 अर्चना यादव

वार्ड 34 छोटे लाल दिवाकर

वार्ड 37 चमन सिंह यादव

वार्ड 39 जान मुहम्मद

वार्ड 40 प्राची सिंह

वार्ड 42 सत्येंद्र श्रीवास्तव

वार्ड 43 प्रियंका यादव

वार्ड 46 राजवीर यादव

वार्ड 48 शिल्पी यादव

वार्ड 50 सीतू सागर

वार्ड 53 सरोज खान

वार्ड 60 नीरू पटेल 

बहुजन समाज पार्टी के हिस्से में आई सीटें

वार्ड 7 हाजी मुन्ने अंसारी

वार्ड 9 राजेंद्र गंगवार

वार्ड 19 गुलनाज बी

वार्ड 35 शमशाद

वार्ड 47 गीता देवी

वार्ड 58 अब्दुल कादिर 

आम आदमी पार्टी समर्थित

वार्ड 16 नवाब राशिद खां

वार्ड 44 राजेंद्र मौर्य

निर्दलीय को मिलीं सीटें

वार्ड 1 प्रमेंद्र गंगवार

वार्ड 3 मुकेश कुमार

वार्ड 10 कांता प्रसाद

वार्ड 12 राकेश गंगवार

वार्ड 14 संतोष भारती

वार्ड 23 नरेद्र गंगवार

वार्ड 24 मुस्तरी बेगम

वार्ड 25 पीएल शर्मा

वार्ड 27 नौनी राम

वार्ड 30 निरंजन यदुवंशी

वार्ड 31 कृष्ण पाल

वार्ड 36 राजवीर यादव

वार्ड 54 दीपक कुमार

वार्ड 52 गौरी यादव 

(देर रात तक कुछ सीटों पर काउंटिंग जारी रही, इसलिए सीटों में फेरबदल संभव है)

chat bot
आपका साथी