बरेली की धरोहर हैं बाल साहित्यकार निरंकार देव सेवक

प्रसिद्ध बाल साहित्यकार निरंकार देव सेवक का जन्मशती समारोह धूमधाम के साथ मनाय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 02:31 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 02:31 PM (IST)
बरेली की धरोहर हैं बाल साहित्यकार निरंकार देव सेवक
बरेली की धरोहर हैं बाल साहित्यकार निरंकार देव सेवक

बरेली, जेएनएन : प्रसिद्ध बाल साहित्यकार निरंकार देव सेवक का जन्मशती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार को उन्हें याद करने के लिए बरेली कॉलेज के सभागार में साहित्य प्रेमी जुटे। सबने उनके साहित्यिक अवदान पर विचार रखे। बच्चों ने उनकी कविता का पाठ कर माहौल को और खुशनुमा बना दिया। इसमें अलंकृत, राजन, सौम्या जोशी, अंशी सेवक, अशनया वाजपेयी आदि शामिल रहे।

मुख्य अतिथि डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने निरंकार देव सेवक को बरेली की धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि बरेली में साहित्य का अच्छा वातावरण है और यहां के लोग भी साहित्य की कद्र करते हैं। इस दौरान साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी, सुकेश साहनी, गुडविन मसीह, रमेश गौतम, नागेश पांडेय, फहीम करार, चंद्रकांत त्रिपाठी, रमेश शर्मा विकट, निर्मला, रणजीत पांचाले आदि ने अपने विचारों के जरिये निरंकार देव सेवक को याद किया। उनकी रचनाएं पढ़ीं। कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश चंद्र विकट ने उनकी साहित्यिक रचनाओं पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. राजेश शर्मा ने किया। कुलभूषण शर्मा, डॉ. शशांक शुक्ला, तुषार अग्रवाल संयोजक रहे। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी और सिटी मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ला, निरंकार देव सेवक की पुत्रवधु पूनम सेवक, भाई निर्विकार देव सेवक, प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा, शारदा भार्गव, बीनू सिंहा, विष्णु अग्रवाल, अवनीश यादव, गिरधर गोपाल खंडेलवाल, कविता अरोरा, मीना सोंधी, भारत भूषण शर्मा, नीलिमा पाठक, डॉ. बासु, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

मानस स्थली में संपन्न हुई सीबीएसई कार्यशाला

जासं, बरेली: मानस स्थली में चल रही सीबीएसई इलाहाबाद की कैपिसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप ऑन मैथमेटिक्स शनिवार को संपन्न हुई। कार्यशाला में मानस स्थली समेत आर्मी, बेदी इंटरनेशनल, एयरफोर्स, बिशप कोनरॉड, सोबतीज पब्लिक, जीआरएम, डीपीएस, बीबीएल, एसआर इंटरनेशनल, हांडा पब्लिक स्कूल आदि ने शिरकत की। पहले दिन गणितज्ञ अभय पाठक और जयप्रकाश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में गणितिज्ञों ने बच्चों को सरलता से गणित के सवाल हल करने के तरीके समझाए। मानस स्थली के प्रिंसिपल आइपीएस चौहान ने समापन समारोह में सभी आभार जताया।

chat bot
आपका साथी