Bareilly Wildlife News : बहगुल नदी के किनारे दिखा तेंदुआ, पगचिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत

Bareilly Wildlife News बहगुल नदी के किनारे रविवार को तेंदुआ घूमता देखा गया। लोगों ने जिसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। टीम को केवल पगचिन्ह मिले हैं। काफी तलाश के बाद तेंदुआ का पता नहीं चल सका।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:47 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:47 AM (IST)
Bareilly Wildlife News : बहगुल नदी के किनारे दिखा तेंदुआ, पगचिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत
बहगुल नदी के किनारे दिखा तेंदुआ, पगचिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत

बरेली, जेएनएन। Bareilly Wildlife News : बहगुल नदी के किनारे रविवार को तेंदुआ घूमता देखा गया। लोगों ने जिसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। जहां टीम को केवल पगचिन्ह मिले हैं। काफी तलाश के बाद भी तेंदुआ का कोई पता नहीं चल सका। वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को खेत की ओर अकेले न जाने की हिदायत दी गई है।

थाना हाफिजगंज के गांव सुडियावा के फकीर चंद व वेदपाल रविवार को बहगुल नदी किनारें खेतों में तेंदुआ घूमते देख गांव की ओर दौड़ लगा दी। सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और पगचिन्हों को देख उन्होंने उसके फोटो खींचकर आला अधिकारियो को भेजे। जिस पर विभाग ने पगचिन्हों से तेंदुआ के होने की पुष्टि की।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से विशेषत्र व क्षेत्रीय वनाधिकारी नीलमणि, अकबर अली आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को साथ लेकर तेंदुआ के पगचिन्हों को देख उसकी तलाश की। लेकिन तेंदुआ नही मिल सका। वन विभाग ने तेंदुआ दिखते ही तत्काल जानकारी देने को कहा है।

chat bot
आपका साथी