बरेली में तीसरे दिन भी तेंदुए ने किया हमला, खेत में गई महिला पर मारा झपट्टा

हाफिजगंज के गांव में शनिवार सुबह शौच को गई महिला पर तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। महिला चीखती हुई किसी तरह अपने घर में घुस गई। परिजनों ने लाठी फटकारी तो तेंदुआ भाग कर गन्ने के खेत में घुस गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 20 Mar 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 20 Mar 2021 09:44 PM (IST)
बरेली में तीसरे दिन भी तेंदुए ने किया हमला, खेत में गई महिला पर मारा झपट्टा
टीम ने कई गांवों के जंगल में तेंदुए की खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।

बरेली, जेएनएन। हाफिजगंज के गांव में शनिवार सुबह शौच को गई महिला पर तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। तेंदुए ने ये लगातार तीसरे दिन इस क्षेत्र में हमला किया  है। महिला चीखती हुई किसी तरह अपने घर में घुस गई। परिजनों ने लाठी फटकारी तो तेंदुआ भाग कर गन्ने के खेत में घुस गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने कई गांवों के जंगल में तेंदुए की खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। कई जगह तेंदुए के पद चिन्ह मिले हैं।

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद के पास राजघाट निवासी गंगाराम की पत्नी शनिवार की सुबह शौच को गई थी। तभी पीछे से तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। महिला ने पलट कर देखा तो चीखती चिल्लाती हुए अपने घर में घुस गई। घटना की सूचना पर वन विभाग के वन क्षेत्र अधिकारी नीलमणि अपनी टीम के साथ राजघाट पहुंच गए। उन्होंने औरंगाबाद, नौवा नंगला,फैजुल्लापुर,हरदुआ रिछौला किफायतुल्ला ग्रामों के जंगलों में कांबिंग की। लेकिन सफलता नहीं मिली। क्षेत्र में तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत है।

chat bot
आपका साथी