Leopard Attack News : बरेली में तेंदुए ने किसान पर किया हमला, जानिये किसान ने खुद को कैसे बचाया
Leopard Attack News बरेली जनपद के रामगंगा नदी किनारे के क्षेत्र में खेतों पर गन्ना की सिंचाई कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने सामने से झपट्टा मारा और जकड़ लिया। किसान ने तेंदुए से छूटने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया।
बरेली, जेएनएन। Leopard Attack News : बरेली जनपद के रामगंगा नदी किनारे के क्षेत्र में खेतों पर गन्ना की सिंचाई कर रहे किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने किसान पर सामने से झपट्टा मारा और उसे जकड़ लिया। किसान ने तेंदुए से छूटने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। इस बीच किसान की चीख पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे और किसान मौके पर पहुंच गए। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोगों के ललकारने पर तेंदुआ किसान को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।हालांकि इस दौरान किसान को तेंदुए ने लहूलुहान कर दिया था। किसान को बचाने आए लोगों पर भी तेंदुए ने हमला किया था। इसमें एक अन्य किसान भी घायल हो गया। तेंदुए के भाग जाने के बाद दोनो घायल धर्मपाल सिंह व पाल को ग्रामीणों ने मीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में जुट गई।