बरेली में जगतपुर चौकी स्टाफ के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, लगाया अधिवक्ता के बेटे को पीटने का आरोप

जगतपुर चौकी पुलिस के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि वकील के बेटे की पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी। मामला वीडियो बनाने से जुड़ा है। एक दिन पूर्व जुआरियों की वीडियो बनाने पर चौकी में तैनात दरोगा और सिपाहियों ने किशोर की पिटाई कर दी थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:58 AM (IST)
बरेली में जगतपुर चौकी स्टाफ के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, लगाया अधिवक्ता के बेटे को पीटने का आरोप
बरेली में जगतपुर चौकी स्टाफ के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, लगाया अधिवक्ता के बेटे को पीटने का आरोप

बरेली, जेएनएन।  जगतपुर चौकी पुलिस स्टाफ के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि वकील के बेटे की पुलिसकर्मियों ने मिलकर पिटाई कर दी। मामला वीडियो बनाने से जुड़ा है। एक दिन पूर्व जुआरियों की वीडियो बनाने पर चौकी में तैनात दरोगा और सिपाहियों ने किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। मामले की जांच सीओ त़ृतीय कर रही हैं।

जगतपुर के रहने वाले लालराम पेशे से वकील है। बताया कि एक व्यक्ति मेन रोड पर तख्त मेज डालकर मिष्ठान भंडार चलाते है। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके मुताबिक, 24 की रात लगभग साढ़े आठ बजे ध्योता अपनी कार से उनके घर आ रहा था।

मिष्ठान भंडार की मेजो के चलते कार निकल नहीं पा रही थी। इसी पर विवाद हुआ, मारपीट हुई। हंमामा देख भीड़ इकट्ठा हो गई। आस-पास के लोगों ने पीआरवी को सूचना दी। इस पर चौकी इंचार्ज व दो सिपाही मौके पर आए। आराेप है कि पुलिस उन्हें थाने उठा ले गई।

वह अपनी जान बचाकर भागा तो पुलिस कर्मी उनके बेटे अभिषेक गंगवार को उठा ले गई और बेरहमी से पीटा। मामले में शुक्रवार को कई सारे वकील एसएसपी दफ्तर पहुंचे। मामले की शिकायत की। सीओ तृतीय श्वेता यादव ने जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी