बरेली के रामगंगानगर योजना में चिह्नित की जमीनें, आवंटियों की दो दिन में करा देंगे रजिस्ट्री

लोगों को बेहतर आवास व अच्छा माहौल देने के लिए रामगंगानगर आवासीय योजना को विकसित किया जा रहा है। इसके लिए वहां अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कराए जा रहे हैं। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बुधवार को उक्त बातें दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में कही। लोगों की समस्याओं को सुनकर फोन पर ही समाधान बताया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:10 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:10 AM (IST)
बरेली के रामगंगानगर योजना में चिह्नित की जमीनें, आवंटियों की दो दिन में करा देंगे रजिस्ट्री
बरेली के रामगंगानगर योजना में चिह्नित की जमीनें, आवंटियों की दो दिन में करा देंगे रजिस्ट्री

जासं, बरेली: लोगों को बेहतर आवास व अच्छा माहौल देने के लिए रामगंगानगर आवासीय योजना को विकसित किया जा रहा है। इसके लिए वहां अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कराए जा रहे हैं। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बुधवार को उक्त बातें दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में कही। लोगों की समस्याओं को सुनकर फोन पर ही समाधान बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिन लोगों को रामगंगानगर आवासीय योजना में प्लाटों का आवंटन किया गया है, सभी भूखंड आटोकैड से चिह्नित कर लिए गए हैं। अब आवंटियों को एक प्रार्थना पत्र प्राधिकरण में आकर देना है। दो दिन बाद उनकी रजिस्ट्री करा दी जाएगी।

प्रश्न: मेरा 25 वर्गमीटर का मकान है। क्या मुझे नक्शा पास कराना जरूरी है। अगर है तो उसकी क्या प्रक्रिया है?

शिवम गुप्ता, जोगी नवादा

उत्तर: करीब सौ वर्ग मीटर तक के भवनों का नक्शा पास कराने की जरूरत नहीं होती। इसके अधिक भूखंड वालों को विभाग के डीवीपीएएसएस पोर्टल पर जाकर आनलाइन नक्शा पास कराने को आवेदन करना होता है।

प्रश्न: रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर तीन में प्लाट आवंटित हुआ है। करीब छह महीने पहले रुपये भी जमा करा लिए गए हैं, लेकिन कोई पत्राचार नहीं हुआ है। अब तक रजिस्ट्री भी नहीं की गई है।

डा. अमित शर्मा, बीडीए कालोनी, करगैना

उत्तर: अगर आपको प्लाट आवंटित है तो आप कार्यालय में आकर एक अप्लीकेशन दें। जल्द रजिस्ट्री करा दी जाएगी।

प्रश्न: रामगंगा नगर के सेक्टर छह में वर्ष 2010 में एक प्लाट बुक कराया था। आज तक प्राधिकरण की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। कुछ पता नहीं चल रहा है।

वीके शर्मा, स्टेशन रोड

उत्तर: योजना के अंदर सभी प्लाटों को चिह्नित कर लिया गया है। आप प्रार्थना पत्र लेकर दफ्तर आएं, 24 घंटे के अंदर संपत्ति का हस्तांतरण करा दिया जाएगा।

प्रश्न: कई साल पहले रामगंगा नगर आवासीय योजना के सेक्टर तीन में प्लाट लिया था। आज तक वहां कोई विकास नहीं हुआ है।

डा. अखिलेश उपाध्याय, सुरेश शर्मा नगर

उत्तर: सेक्टर तीन में फोरलेन निर्माण का काम चल रहा है। विकास कार्यों को शुरू कराया जा रहा है। वहां पर कुछ अतिक्रमण भी है, जिसे जल्द हटाया जाएगा। करीब एक या दो माह में आपको रजिस्ट्री करा दी जाएगी।

प्रश्न: आवासीय योजना के सेक्टर तीन में प्लाट आवंटित हुआ है। चार महीने पहले पूरी रकम भी अदा कर दी। बावजूद इसके अब तक हमें प्लाट नहीं मिला है।

सुम्मेर लाल राठौर, जोगी नवादा

उत्तर: सेक्टर तीन में सड़कें बनाई जा रही हैं। जमीनें चिह्नित कर ली गई हैं। आप किसी भी दिन कार्यालय आकर अप्लीकेशन दे दें। दो दिन में प्लाट उपलब्ध करा दिया जाएगा।

प्रश्न: शहर में कई बिल्डरों ने अवैध रूप से कालोनियां बना ली हैं। लोगों को सुविधाएं देने के नाम पर ठगते हैं।

विवेक सिंह, संजय नगर

उत्तर: अवैध कालोनियां बनाने वाले बीडीए की रडार पर हैं। जल्द उनके खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। अवैध कालोनियों का ध्वस्तीकरण करेंगे।

प्रश्न: रामगंगा नगर आवासीय योजना में क्या नई कालोनियां विकसित होंगी?

संजय चौहान, नेकपुर

उत्तर: वहां गंगा, नर्मदा, कावेरी गेटबंद कालोनियां लोगों के लिए लांच कर दी हैं। इनमें सैकड़ों प्लाटों की बिक्री की जा चुकी है। इसके बाद अलखनंदा, सरयू, साबरमती, सरस्वती, ब्रह्मापुत्र समेत अन्य हाईटेक कालोनियां लांच की जाएंगी।

प्रश्न: बीडीए शहर में कहां-कहां विकास कार्य करा रहा है?

हितेश कुमार, सुभाषनगर

उत्तर: रामगंगा नगर आवासीय योजना के अतिरिक्त बीडीए झूलेलाल द्वार से स्वयंवर बरातघर तक सड़क को आदर्श मार्ग बना रहा है। इसके साथ ही बांके बिहारी मंदिर के सामने और इंद्रा नगर के मुख्य मार्ग का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सूद धर्मकांटा से मैकनियर रोड पर चौड़ीकरण कराया गया है।

chat bot
आपका साथी