पीलीभीत में देवहा नदी से हो रहा भूमि कटान

देवहा नदी द्वारा भूमि कटान जारी है। नगरिया कालोनी गांव की पिछले चौबीस घंटे में नदी ने लगभग एक एकड़ भूमि निगल ली है। जिससे किसान हताश हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:55 PM (IST)
पीलीभीत में देवहा नदी से हो रहा भूमि कटान
पीलीभीत में देवहा नदी से हो रहा भूमि कटान

पीलीभीत, जेएनएन। देवहा नदी द्वारा भूमि कटान जारी है। नगरिया कालोनी गांव की पिछले चौबीस घंटे में नदी ने लगभग एक एकड़ भूमि निगल ली है। जिससे किसान हताश हैं। धीरे धीरे नदी भूमि का कटान करते हुए गांव की तरफ बढ़ रही है। हालांकि भूमि कटान को रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण खंड द्वारा नदी किनारे बल्ली पायलिंग के जरिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले नदी कटान करते हुए भगा मोहम्मद गंज मार्ग तक पहुंच गई थी।

मार्ग कटने की थोड़ी दूरी बची थी। इसी बीच विभाग द्वारा मार्ग को नदी के कटान से बचाने के लिए पिचिंग लगाकर स्पर बनाए गए थे। स्परों के बनाए जाने से नदी का कटान धीमा पड़ गया है लेकिन बीच में नदी किनारे कृषि योग्य भूमि का कटान लगातार हो रहा है। अगर भूमि कटान नहीं रूकता है तो दर्जनों किसान जमीन से हाथ धो बैठेंगे। किसानों का कहना है कि अभी तो नदी में पानी कम चला है, तो इतना तेज भूमि कटान है। नदी में बाढ़ आने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है।

नदी किनारे बल्ली पायेलिंग कराके भूमि कटान को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस समय बरसात का मौसम है। नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण भूमि का कटान हो रहा है। जिसको रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं

राम मोहन चौबे जेई बाढ़ नियंत्रण खंड पीलीभीत

chat bot
आपका साथी