Lakhimpur Khiri Violence : राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाेले- लाशों पर राजनीति कर रहे राजनेता

Lakhimpur Khiri Violence बदायूं में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि लखीमपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राजनेता लाशों पर राजनीति कर रहे हैं। इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 04:26 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 04:26 PM (IST)
Lakhimpur Khiri Violence : राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाेले- लाशों पर राजनीति कर रहे राजनेता
Lakhimpur Khiri Violence : राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाेले- लाशों पर राजनीति कर रहे राजनेता

बरेली, जेएनएन। Lakhimpur Khiri Violence : बदायूं में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि लखीमपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राजनेता लाशों पर राजनीति कर रहे हैं। इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन राजनेता केवल चार मौतों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। हरिओम मिश्रा एवं शुभम मिश्रा सहित चार अन्य लोगों की भी हत्या की गई है। इन मृतकों के प्रति अभी तक किसी नेता ने दुख तक नहीं जताया।

लाशों पर सियासत का खेल बंद होना चाहिए। कुछ दिन पहले ब्राह्मण प्रेम का राग अलापने वाले नेता और दल ब्राह्मण समाज के मृत युवकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने में भी कंजूसी कर रहे हैं। लेकिन हम पीड़ित ब्राह्मण परिवारों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। किसी भी ब्राह्मण के साथ उत्पीड़न व अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंडल उपाध्यक्ष डा. सौरभ शंखधार के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर राष्र्टीय संगठन प्रभारी विजयवर्ती पाठक, दुर्गादत्त उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष विकेंद्र उपाध्याय, प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित उपाध्याय, विजय उपाध्याय, विनीत पांडेय, विमलेश शर्मा, राहुल शर्मा, सुमित मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, मोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी