शाहजहांपुर में कुंवर बासित अली बाेले- अमेरिका में मुसलमानों को वतन परस्त बता कर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बढ़ाया हिंदुस्तान के मुसलमानों का मान

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का शुक्रवार को जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्हें पार्टी और मजबूत करने पर बल दिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:43 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:43 PM (IST)
शाहजहांपुर में कुंवर बासित अली बाेले- अमेरिका में मुसलमानों को वतन परस्त बता कर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बढ़ाया हिंदुस्तान के मुसलमानों का मान
शाहजहांपुर में कुंवर बासित अली बाेले- पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया में बढ़ाया हिंदुस्तान के मुसलमानों का मान

बरेली, जेएनएन।  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का शुक्रवार को जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्हें पार्टी और मजबूत करने पर बल दिया। बासित अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में मुसलमानों को वतन परस्त बता कर हिंदुस्तान के मुसलमानों का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है।

अल्पसंख्यक वर्ग को मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसलिए अल्पसंख्यकों का भी फर्ज बनता है कि बिना भेदभाव के भाजपा प्रत्याशियों को अपने बूथों पर जितने में अपना अहम रोल निभाएं। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाकिफ महमूद नकवी, महामंत्री जहीर अब्बास जैदी, इमरान जैदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह, महामंत्री अकलीम, अमित अग्रवाल, शाहबुद्दीन खां, सरबर सिंह, उबैद खां, अवतार सिंह, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी