Kolkata Murder Case : कोलकाता में महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपित को बदायूं में दबाेचा, खुला मकान मालकिन के कत्ल का राज

Kolkata Murder Case कोलकाता के जिला विद्यानगर के थाना लेक डाउन और सिविल लाइंस थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को एक हत्यारोपित हत्थे चढ़ा है। जबकि उसका साथी फरार है। हत्यारोपितों ने कोलकाता में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी थी

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:30 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:30 PM (IST)
Kolkata Murder Case : कोलकाता में महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपित को बदायूं में दबाेचा, खुला मकान मालकिन के कत्ल का राज
Kolkata Murder Case : कोलकाता में महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपित को बदायूं में दबाेचा,

बरेली, जेएनएन। Kolkata Murder Case : कोलकाता के जिला विद्यानगर के थाना लेक डाउन और सिविल लाइंस थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को एक हत्यारोपित हत्थे चढ़ा है। जबकि उसका साथी फरार है। हत्यारोपितों ने कोलकाता के लेकडाउन थाना इलाके में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके घर से लाखों के जेवर लूट लाए थे। लेक डाउन थाना पुलिस सर्विलांस की मदद से यहां पहुंची और मुख्य आरोपित को दबोचकर लूटा गया जेवर बरामद कर लिया है।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला के मुताबिक, कोलकाता के लेक डाउन थाना क्षेत्र इलाके के रहने वाले विश्वरंजन मुखर्जी की 55 वर्षीय पत्नी दीपा मुखर्जी रेस्टोंरेंट में खाना खाने की शौकीन थी। इसी इलाके में सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सिलहरी का दिनेश एक रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता था। दीपा मुखर्जी को इनके हाथ का खाना स्वादिष्ट लगता था। इस बीच लाकडाउन लग गया तो दिनेश और इसके एक साथी ने दीपा मुखर्जी से संपंर्क साधा। इस पर दीपा मुखर्जी ने दोनों को घर में पनाह दे दी और इन्हें रसोई घर का भार थमा दिया।

इस बीच दिनेश और इसके साथी ही दीपा मुखर्जी के रहन सहन पर नियत बिगड़ गई। दीपा मुखर्जी और उनके पति इलाके के प्रतिष्ठित लोग थे। 21 जुलाई 2021 को दीपा मुखर्जी के पति किसी काम से बाहर गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए दिनेश और उसके साथी ने दीपा मुखर्जी की हत्या की योजना बना दी। दोनों आरोपितों ने दीपा मुखर्जी की गला दबाकर हत्या कर दी और घर में से लाखों के जेवर और एक मोबाइल लूट लाए। लेक डाउन पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो लूटे गए मोबाइल की लोकेशन बदायूं में ट्रेस हुए। पुलिस टीम लोकेशन के सहारे यहां तक पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।

यह हुई बरामदगी

सात जोड़ी सोने की चूड़ी, एक मोबाइल, दो चेन, एक कंगन, पांच जोड़ी झाले, एक मोबाइल आरोपित से बरामद हुआ है। पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी