जानिए उर्स पर किसलिए बंद रहेगा पुराना बस अडडा Bareilly News

उर्स-ए-रजवी का कुल और धनतेरस दोनों 25 अक्टूबर को है। लाखों का हुजूम शहर में उमड़ेगा। इसलिए 25 अक्टूबर को पुराना रोडवेज बस अड्डा बंद रहेगा।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 05:41 PM (IST)
जानिए उर्स पर किसलिए बंद रहेगा पुराना बस अडडा Bareilly News
जानिए उर्स पर किसलिए बंद रहेगा पुराना बस अडडा Bareilly News

जेएनएन, बरेली : उर्स-ए-रजवी का कुल और धनतेरस दोनों 25 अक्टूबर को है। लाखों का हुजूम शहर में उमड़ेगा। इसलिए 25 अक्टूबर को पुराना रोडवेज बस अड्डा बंद रहेगा। यहां से संचालित होने वाली बसें सेटेलाइट बस अड्डे से चलेंगी।

बंद रहेगा पुराना बस अडडा

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अफसरों के सामने 25 अक्टूबर को बदायूं-आगरा मार्ग पर बस संचालन चुनौती बना है, क्योंकि डाकघर के पास सीवर लाइन के कारण बदायूं-लाल फाटक रोड पर खोद दिया गया है। दूसरा, चौपुला पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। शहर से जुड़े बदायूं-आगरा के इन दोनों मार्ग पर पहले से जाम की स्थिति है। ऐसे में निगम अपनी बसें कैसे संचालित कर सकता है, जिससे बसें जाम में नहीं फंसे। दिल्ली रुट पर कोई समस्या नहीं है। इस रूट की बसें पीलीभीत बाईपास से होकर गुजरेंगी।

यातायात पुलिस का बड़ा इम्तिहान                                                                                               25 अक्टूबर पर यातायात पुलिस के लिए बड़ा इम्तिहान है। दोपहर 2:38 बजे आला हजरत का कुल है। हजारों वाहन शहर में आएंगे। इन्हें शाम पांच बजे तक जाम से बचाते हुए शहर से बाहर निकालना होगा। शाम में लोग धनतेरस की खरीदारी को बाजारों में निकलेंगे।

25 अक्टूबर को पुराना रोडवेज बस अड्डा बंद रहेगा। यहां से संचालित बसें सेटेलाइट से चलाई जाएंगी। बसें जाम में न फंसें, इसकी रणनीति बनाई जा रही है।

- एसके बनर्जी, क्षेत्रीय प्रबंधक उप्र परिवहन निगम बरेली 

chat bot
आपका साथी