जानिए बरेली नगर निगम ठेकेदारों पर 10 लाख की पेनाल्टी लगाकर 50 फर्मो को क्यों कर रहा ब्लैकलिस्टेड

50 फर्मों को ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी की गई है। साथ ही कार्यो में लापरवाही बरतने और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप में नगर निगम के दो अवर अभियंता (जेई) और तीन बाबुओं पर कार्रवाई की गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 01:30 PM (IST)
जानिए बरेली नगर निगम ठेकेदारों पर 10 लाख की पेनाल्टी लगाकर 50 फर्मो को क्यों कर रहा ब्लैकलिस्टेड
जानिए बरेली नगर निगम ठेकेदारों पर 10 लाख की पेनाल्टी लगाकर 50 फर्मो को क्यों कर रहा ब्लैकलिस्टेड

बरेली, जेएनएन। बरेली शहर के 20 विकास परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर ठेकेदारों पर 10 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है। 50 फर्मों को ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी की गई है। साथ ही कार्यो में लापरवाही बरतने और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप में नगर निगम के दो अवर अभियंता (जेई) और तीन बाबुओं पर कार्रवाई की गई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

शासन ने कुछ समय पहले नगर निगम में विकास कार्यों की समीक्षा की थी। वहां से निर्माण कार्यों की प्रगति बढ़ाने को कहा गया था। दो दिन पहले नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा की। बुधवार सुबह नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की तो बड़ी लापरवाही उजागर हुई। करीब 900 निर्माण कार्यों की समीक्षा में 50 से अधिक कामों में लापरवाही पाई गई।

इन कामों की फाइलें जेई और बाबुओं ने दबा ली थीं। ठेकेदारों के साथ अनुबंध नहीं कराए गए थे। अनुबंध नहीं करने वाले ठेकेदारों को कार्रवाई के लिए नोटिस भी जारी नहीं किए गए थे। इस पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को जिम्मेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर मुख्य अभियंता बीके सिंह ने जेई नागेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा और लिपिक संजीव, रोहित, तेज प्रताप के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। इसके साथ ही अनुबंध नहीं कराने वाले ठेकेदारों को अंतिम नोटिस देकर काली सूची में डालने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कुछ परियोजनाओं में हीलाहवाली का मामला प्रकाश में आने पर संबंधित जेई व बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। काम नहीं करने वाले ठेकेदारों पर भी कार्रवाई के लिए कहा है।

- अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी