जानिए जाति काे लेकर पीलीभीत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत की महिला प्रधान पर क्याें उठे सवाल

Mahila Gram Pradhan News यूपी के पीलीभीत जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात की महिला ग्राम प्रधान पर गलत तरीके से पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 12:53 PM (IST)
जानिए जाति काे लेकर पीलीभीत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत की महिला प्रधान पर क्याें उठे सवाल
जानिए जाति काे लेकर पीलीभीत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत की महिला प्रधान पर क्याें उठे सवाल

बरेली, जेएनएन। Mahila Gram Pradhan News :  यूपी के पीलीभीत जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात की महिला ग्राम प्रधान पर गलत तरीके से पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई है। इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच तहसीलदार को सौंपी है।

पूरनपुर नगर से सटी ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात की पूर्व महिला प्रधान के पति रिजवान खान ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि वर्तमान में पूरनपुर देहात क्षेत्र की महिला प्रधान रहनुमा बेगम पत्नी मास्टर फैयाज खान शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। उनके स्कूल सर्टिफिकेट में सामान्य जाति लिखा हुआ है। यहां इन्होंने अपने आप को कुर्रैशी बिरादरी पिछड़ी जाति का होने का हवाला देते हुए जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया और उसी पर चुनाव जीत गई। इस मामले में जिलाधिकारी ने तहसीलदार पूरनपुर को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया उन्हें अभी इस मामले में कोई भी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलते ही प्रमुखता से जांच कराकर रिपोर्ट भेजी जाएगी। महिला प्रधान पति मास्टर फैयाज ने बताया पूर्व प्रधान के पति रिजवान खान उन पर गलत तरीके से आरोप लगा रहे हैं। पिछली बार भी उन्होंने इसी प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ा था। सभी आख्या उन पर मौजूद हैं। उन्होंने नियम के तहत जाति प्रमाण पत्र बनवाया है। रिजवान की पत्नी के समय हुए विकास कार्यों की वह जांच कराएंगे। इसको लेकर ही उन पर बेवजह शिकायत कर दबाव बनाया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी