एजेंसी को कूड़ा नहीं देने पर जानिये बटलर प्लाजा के व्यापारियों पर बरेली नगर निगम ने क्या कार्रवाई की

शहर की सबसे पुरानी व्यावसायिक बटलर प्लाजा मार्केट के व्यापारी साल भर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। मामले की पड़ताल नगर निगम ने की तो वहां मार्केट में कूड़ा जलता दिखाई दिया। इस पर टीम ने व्यापारियों का सामान जब्त कर लिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 12:55 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 12:55 PM (IST)
एजेंसी को कूड़ा नहीं देने पर जानिये बटलर प्लाजा के व्यापारियों पर बरेली नगर निगम ने क्या कार्रवाई की
एक साल से कूड़ा कलेक्शन एजेंसी को नहीं दे रहे थे कूड़ा, नगर निगम ने सामान किया जब्त।

बरेली, जेएनएन। शहर की सबसे पुरानी व्यावसायिक बटलर प्लाजा मार्केट के व्यापारी साल भर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। मामले की पड़ताल नगर निगम ने की तो वहां मार्केट में कूड़ा जलता दिखाई दिया। इस पर नगर निगम की टीम ने मौके पर व्यापारियों का सामान जब्त कर लिया। उन्हें कूड़े नहीं जलाने की हिदायत के साथ ही जुर्माना ठोंकने की चेतावनी दी।

नगर निगम ने शहर में हर प्रतिष्ठान से कूड़ा उठाने के लिए एजेंसियों को नियुक्त किया है। एजेंसियां सभी घरों, दुकानों, बड़ी मार्केट, माल आदि से रोजाना कूड़ा उठाते हैं। शहर की सबसे पुरानी व्यावसायिक बटलर प्लाजा मार्केट के व्यापारी पिछले एक साल से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी को कूड़ा नहीं दे रहे थे। इतनी बड़ी मार्केट का कूड़ा आखिर कहां जा रहा है, इसकी तहकीकात करने के लिए नगर निगम की टीम लगी। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि पता चला था कि बटलर प्लाजा में प्राइवेट लोग साफ सफाई करते हैं और वही कूड़े में आग लगा देते हैं।

मंगलवार को वहां कूड़ा जलाए जाने की सूचना मिली। इस पर टीम को वहां भेजा जहां कूड़ा जलाया जा रहा था। टीम ने वहां से कूड़ा उठाने वाले दो हाथ वाले ठेले, एक बेलचा और चार झाडू जब्त कर लिए। पर्यावरण अभियंता ने बताया कि जानकारी मिली है कि ज्यादातर दुकानदार एजेंसी को कूड़ा न देकर व्यावसायिक क्षेत्र के प्रांगण में ही कूड़े पर आग लगा देते हैं। फिलहाल नगर निगम की टीम ने सभी व्यापारियों से एजेंसी वाले को ही कूड़ा देने की अपील की है। अगर वह दोबारा कूड़ा जलाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी