नेपाल कनेक्शन : जानिए नेपाल से बरेली में कैसे आ रहा ब्राउन शुगर Philibhit News

जिले के हजारा थाना क्षेत्र में नेपाल बार्डर पर एसएसबी एवं लखीमपुर खीरी जिले के थाना संपूर्णानगर पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 04:18 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 05:49 PM (IST)
नेपाल कनेक्शन : जानिए नेपाल से बरेली में कैसे आ रहा ब्राउन शुगर Philibhit News
नेपाल कनेक्शन : जानिए नेपाल से बरेली में कैसे आ रहा ब्राउन शुगर Philibhit News

जेएनएन, पीलीभीत : जिले के हजारा थाना क्षेत्र में नेपाल बार्डर पर एसएसबी एवं लखीमपुर खीरी जिले के थाना संपूर्णानगर पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया।बुधवार की रात में हुई चेकिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पिलर संख्या 200 के निकट नेपाल की ओर से आ रहे दो संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

नेपाल से हो रही तस्करी                                                                                                             पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि वे हजारा थाना क्षेत्र के गांव टाटरगंज के निवासी हैं। उन्होंने अपने नाम सतनाम सिंह व राज सिंह बताए। साथ ही यह भी बताया कि ये ब्राउन शुगर वे नेपाल से तस्करी करके ला रहे थे। दोनों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई है। संपूर्णानगर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान करके जेल भेजा है। एसएसबी के कंपनी कमांडर सुरेश कुमार पाटीदार के अनुसार दोनों तस्करों को थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

बरेली पर सभी की नजर 

एटीएस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स विभाग सभी प्रमुख एजेंसियों की नजर अब सिर्फ बरेली पर है। अफीम तस्करों को दबाेचने के बाद शुरू हुआ सिलसिला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। एजेंसियों के सामने कडियों पर कडिया जुड रही है। जिसके बाद नेपाल से लेकर झारखंड तक के सारे कनेक्शन एक के बाद एक खुल रहे है। 

chat bot
आपका साथी