जानिये 25 साल से लापता दिल्ली की एक महिला बरेली में कैसे मिली, शादी के दो माह बाद ही आखिर ऐसा क्या हुआ था कि वह घर से चली गई थी

शादी के दो माह बाद दिल्ली से लापता महिला का 25 साल बाद बरेली में होने का पता चलाने पर उसके परिवार वालों को यकीन नहीं हुआ। दिल्ली से बरेली ममता आश्रय गृह महिला के स्वजन उसे लेने पहुंचे तो एक दूसरे को देख आंखे छलछला आईं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 09:14 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 09:14 AM (IST)
जानिये 25 साल से लापता दिल्ली की एक महिला बरेली में कैसे मिली, शादी के दो माह बाद ही आखिर ऐसा क्या हुआ था कि वह घर से चली गई थी
ममता आश्रय गृह में चल रहा था इलाज, संस्था ने स्वजन से मिलवाया।

बरेली, जेएनएन। शादी के दो माह बाद दिल्ली से लापता महिला का 25 साल बाद बरेली में होने का पता चलाने पर उसके परिवार वालों को यकीन नहीं हुआ। दिल्ली से बरेली ममता आश्रय गृह महिला के स्वजन उसे लेने पहुंचे तो एक दूसरे को देख आंखे छलछला आईं। स्वजन का कहना था कि उन्हें तो यकीन नहीं हो रहा कि वह उसे जिंद देख रही हैं। इसके बाद ममता आश्रय गृह की इंचार्ज ने पेपर वर्क पूरा करने के बाद महिला को परिवार के साथ जाने दिया।

सुभाष विहार पूर्वी दिल्ली निवासी सवित्री की बेटी सोमा 51 वर्षीय की शादी 25 साल पहले दिल्ली में हुई थी। शादी के दो माह बाद मानसिक स्थित ठीक नहीं होने पर वह घर से निकल आई, इसके बाद परिजनों ने उसे तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी। इसके बाद परिजन हार कर घर बैठ गए। बरेली में मिलने पर महिला को नारी निकेतन में रख दिया। 24 सितम्बर 2014 को महिला के लिए मानसिक मंदित ममता आश्रय गृह भेजा गया, जहां पर महिला का मानसिक चिकित्सालय में इलाज चला तो उसकी हालत में सुधार हुआ। इसी बीच मनोसमर्पण संस्था के अध्यक्ष शैलेष कुमार ने सोमा की काउंसिलंग की तो महिला ने अपना एड्रेस बताया। सोमा ने बताया कि दो भाई और चार बहनें हैं। एड्रेस मिलने पर शैलेष शर्मा उसके घर गए तो उसके जीवित होने की जानकारी सुनकर पहले तो परिवार वालों को यकीन नहीं हुआ। लेकिन बाद में महिला से वीडियो कॉलिंग पर बात कराई और फोटो दिखाया तो परिजन बुधवार को दिल्ली से बरेली आए। बरेली में सोमा को लेने के लिए उसकी बहन सावित्री, बहनोई रामनिवास और राजकुमारी आए। इसके बाद ममता आश्रय के अधीक्षक नवीन जौहरी ने सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर सोमा को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोमा की बहन सावित्री और राजकुमारी ने बताया कि बहन सोमा उनको वापस मिल गई है तो बहुत खुश है।

chat bot
आपका साथी