ग्रेटर नोएडा से अपहृत बच्चा दो साल बाद बदायूं से मिला, जानिये इतने दिन तक किस हाल में रहा ढाई साल का बच्चा

ग्रेटर नोएडा से दो साल पहले अपहृत बालक सकुशल बदायूं के कादरचौक से पुलिस ने बरामद कर लिया। ग्रेटर नोएडा के इको थर्ड थाने की पुलिस बालक और दो आरोपितों को अपने साथ ले गई है। अपहृर्त्ता ने बालक को दूसरे आरोपित को गोद दे दिया था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 12:37 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 12:37 PM (IST)
ग्रेटर नोएडा से अपहृत बच्चा दो साल बाद बदायूं से मिला, जानिये इतने दिन तक किस हाल में रहा ढाई साल का बच्चा
जुलाई 2019 में ग्रेटर नोएडा से अपहरण हुआ ढाई साल का शादाब।

बरेली, जेएनएन। ग्रेटर नोएडा से दो साल पहले अपहृत बालक सकुशल बदायूं के कादरचौक से पुलिस ने बरामद कर लिया। ग्रेटर नोएडा के इको थर्ड थाने की पुलिस बालक और दो आरोपितों को अपने साथ ले गई है। अपहृर्त्ता ने बालक को दूसरे आरोपित को गोद दे दिया था। आरोपित ने बालक का नाम शादाब से बदलकर अंश रख दिया था।

ग्रेटर नोएडा के गांव हल्दौनी जलपुरा के शाहिद अली फर्नीचर व्यापारी हैं।वह मूूूल रूप से मेरठ जिले के थाना दौराला क्षेत्र के गांव कैली के रहने वाले है। कई साल से ग्रेटर नोएडा में वह पत्नी, चार बेटियों और बेटा शादाब के साथ रहते है। सात जुलाई 2019 को उनका बेटा शादाब घर से लापता हो गया। उस समय बालक की उम्र ढाई  साल थी।

बालक के पिता ने ईको थर्ड  थाने में जाकर बालक की गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में गुमशुदगी अपरहण में तरमीम हो गई। दो साल तक उसका सुराग नहीं लगा। इस बीच बालक के अपरहण की खबरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई तो शाहिद अली से कादरचौक इलाके के कुछ लोगों ने संपर्क किया। लोगों ने शाहिद अली ने को उनके बेटे के हूबहू होने की बात बताई। इस पर शाहिद अली ने ग्रेटर नोएडा पुलिस से संपर्क किया।

मंगलवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस बालक के स्वजन के साथ कादरचौक थाने पहुंंची। पुलिस ने थाना क्षेत्र गांव गंगीनगला निवासी राजेंद्र के यहां से बालक को बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में राजेंद्र ने बताया यह बालक उनसे अखट्टामई के राजाराम से नोटरी कराकर गोद लिया था। राजेंद्र ने बालक का नाम शादाब बदलकर अंश रख दिया था।

ग्रेटर नोएडा के इको थर्ड थाने की पुलिस दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। कादरचौक थाने के इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से अपरहण किया हुआ बालक वहां की पुलिस को बरामद हो गया है। ग्रेटर नोएडा के इको थर्ड थाना पुलिस बालक और आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।

chat bot
आपका साथी