कटरा विधानसभा : 80 हजार लाेगाें के आगवामन में हुआ सुधार, युवा खाली हाथ, विधायक बाेले ईमानदारी से कराया विकास

Katra Assembly News शाहजहांपुर-बरेली की सीमा पर स्थित 131 कटरा विधानसभा। 2017 में यहां से भाजपा के वीर विक्रम सिंह प्रिंस पहली बार चुनाव लड़े और विधायक बने। अपने घोषणापत्र में उन्होंने तमाम वादे किए जिनमें से साढ़े चार वर्ष के दौरान कई पूरे भी हुए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 05:49 PM (IST)
कटरा विधानसभा : 80 हजार लाेगाें के आगवामन में हुआ सुधार, युवा खाली हाथ, विधायक बाेले ईमानदारी से कराया विकास
कटरा विधानसभा : 80 हजार लाेगाें के आगवामन में हुआ सुधार, युवा खाली हाथ

बरेली, जेएनएन। Katra Assembly News : शाहजहांपुर-बरेली की सीमा पर स्थित 131 कटरा विधानसभा। 2017 में यहां से भाजपा के वीर विक्रम सिंह प्रिंस पहली बार चुनाव लड़े और विधायक बने। अपने घोषणापत्र में उन्होंने तमाम वादे किए, जिनमें से साढ़े चार वर्ष के दौरान कई पूरे भी हुए। जबकि कुछ अभी अधूरे भी है। इस अवधि मे सबसे ज्यादा काम पुल व पुलियों पर हुआ, जिससे करीब 80 हजार लोगों के आवागमन की सुविधा बेहतर हुई, लेकिन युवाओं के हाथ खाली रहे। ऐसा कोई उद्योग नहीं लगा जिससे उन्हें क्षेत्र में ही काम मिल सकता। हालांकि कटरा में एथनाल प्लांट स्वीकृत हुआ है, लेकिन अभी उसके पूरा होने में समय है।

2012 में बनी कटरा विधानसभा में खुदागंज, जैतीपुर, गढ़िया रंगीन के अलावा कलान व परौर का भी कुछ क्षेत्र शामिल है। नगर को छोड़ दें तो अधिकांश इलाका पिछड़ा हुआ है। भाजपा विधायक ने नवादा दरोवस्त में पुल के अलावा, पच्चड घाट का पुल, कलान में हैदलपुर का पुल, मदनापुर में डरी बचौला व जैतीपुर के मड़ई घाट पुल तैयार कराए हैं। भोजीघाट का पुल निर्माणाधीन है। इसके अलावा कुछ अन्य पुल को स्वीकृति मिली। पुलियों पर भी काम हुआ है। करीब डेढ़ सौ गांव के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आवागमन में सुधार हुआ है।

हालांकि जैतीपुर के पिपरथरा सहित अन्य स्थानों पर अभी दिक्कत है। वीर विक्रम तिलहर से जैतीपुर होकर बदायूं के दातागंज जाने वाले मार्ग को राज्य राजमार्ग स्वीकृति अपनी उपलब्धि बताते हैं, लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो सका है। कुछ अन्य मार्ग भी जर्जर हैं। विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले जाम के सबसे बड़े प्वाइंट हुलासनगरा व राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति बदहाल है।

हालांकि विधायक कहते हैं कि सबसे ज्यादा पत्राचार उन्होंने ही किया। अकबरिया गांव में विद्युत उपकेंद्र बन गया है। कटरा में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लिए फीडर अलग हो चुके हैं। जैतीपुर खुदागंज में उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि हुई है, पर गढ़िया रंगीन व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू न होने का संकट बना हुआ है। राजकीय डिग्री कालेज सबसे बड़ा मुद्दा था। 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवादा आकर राजकीय डिग्री कॉलेज व इंटर कालेज की सौगात दी। कलान के संगेड़ी रासा नगरिया में भी राजकीय इंटर कालेज बना। वीर विक्रम जैतीपुर में बड़ा स्टेडियम बनवाना चाहते थे, लेकिन पर्याप्त जगह न मिल पाने के कारण मंजूरी नहीं मिल सकी।

जो वादे किए थे वे पूरे हुए। देश की आजादी से आज तक क्षेत्र में इतना विकास किसी ने नहीं कराया है। हमारे कार्यों का ईमानदारी से सर्वे करा लीजिए। हमसे पहले किसी विधायक ने इतना काम कराया हो तो चुनाव से पहले त्यागपत्र दे देंगे। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, बेरोजगारी, पुल के जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ा था। उन्हें पूरा कराया है। बीस से अधिक पुल व पुलिया बनवाईं। 100 से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ। कटरा व खुदागंज आदर्श नगर पंचायत बनीं। राजकीय डिग्री कालेज हमारी बड़ी उपलब्धि है। स्टेडियम के लिए हाईवे के किनारे किसी ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की 70 बीघा जमीन चाहिए थी। जो नहीं मिल सकी, इसलिए मंजूरी नहीं मिली। इसके अलावा ऐसा कोई काम नहीं जो हमने कहा और किया नहीं। कोरोना संक्रमित होने के दौरान जनता से दूर रहना पड़ा। जनता के बीच सबसे ज्यादा रहने वाले विधायक हम ही हैं।वीर विक्रम सिंह, विधायक कटरा

साढ़े चार साल में सिर्फ जनता का उत्पीड़न हुआ। विधायक ने उन पुल व सड़कों का उद्घाटन किया जो सपा शासन में बने या स्वीकृत हुए। नवादा दरोवस्त, मड़ई घाट के पुल का बजट हमने स्वीकृत कराया था। भुंडी घाट, रेहरा घाट शम्मीपुर पुल की घोषणा सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी। इन पर काम नहीं हुआ विधायक जवाब दें। बताएं कि खुदागंज व जैतीपुर की सड़क क्यों नहीं बनी। डिग्री कालेज का प्रस्ताव हमने दिया। पत्र भी मौजूद है। तीनों शहीदों के नाम पर काम कराना चाहते थे। इन्होंने एक पर ही कराया। राजेश यादव, पूर्व विधायक सपा

chat bot
आपका साथी