Jyeshtha Poornima News : ज्याेतिषाचार्य बाेले- शुभ और शुक्ल योग में आई ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा, मिलेगी इस दाेष से मुक्ति

Jyeshtha Poornima News ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा इस बार 24 जून गुरुवार को है। सनातन धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह हिन्दू वर्ष का तीसरा महीना होता है। इस पूर्णिमा पर दान पुण्य स्नान तक खासा महत्व माना जाता है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:41 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:41 AM (IST)
Jyeshtha Poornima News : ज्याेतिषाचार्य बाेले- शुभ और शुक्ल योग में आई ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा, मिलेगी इस दाेष से मुक्ति
Jyehstha Poornima News : ज्याेतिषाचार्य बाेले- शुभ और शुक्ल योग में आई ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा

बरेली, जेएनएन। Jyeshtha Poornima News : ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा इस बार 24 जून गुरुवार को है। सनातन धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह हिन्दू वर्ष का तीसरा महीना होता है। इस पूर्णिमा पर दान पुण्य स्नान तक खासा महत्व माना जाता है। इस बार पूर्णिमा का मान सूर्योदय से पूर्व ही लग जाएगा । यानी की पूर्णिमा का मान दिन और रात व्याप्त रहेगा। इस दिन वट पूर्णिमा व्रत एवं कबीर जयंती का पर्व भी मनाया जाता है।

पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है, जिसका प्रभाव सीधे व्यक्ति के मन और शरीर पर पड़ता है। क्योंकि ज्योतिष में चंद्रमा को द्रव्य और मन का कारक कहा गया है। आचार्य मुकेश मिश्रा के मुताबिक इस बार पूर्णिमा का महत्व इसलिए ज्यादा है, क्योंकि 27 योगों में सबसे ज्यादा सकारात्मक फल देने वाले शुभ और शुक्ल योग दोनों ही विद्यमान रहेंगे, जो बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा के कारक माने जाते हैं।

पूर्णिमा के दिन बन रहा शुभ संयोग

गुरुवार और पूर्णिमा तिथि दोनों ही भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं। ऐसे में ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व और बढ़ रहा है। पूर्णिमा के दिन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य मिथुन और चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और कुंडली में चंद्रमा की शुभता में वृद्धि होती है।

chat bot
आपका साथी