Jashn E Chiraga : खानकाहे नियाजिया में महिलाओं ने जलाए मन्नतों के चिराग, बगदाद से शुरु हाेता है मुराद मांगने का सिलसिला

Jashn E Chiraga in Khanqah Niazia Bareilly ख्वाजा कुतुब स्थित खानकाह ए नियाजिया में सोमवार शाम छोटा जश्न ए चिरागां का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर चिराग रोशन किए और मन्नते मांगी। शाम को पहला चिराग सज्जानशीन ने रोशन किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 07:52 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:52 AM (IST)
Jashn E Chiraga : खानकाहे नियाजिया में महिलाओं ने जलाए मन्नतों के चिराग, बगदाद से शुरु हाेता है मुराद मांगने का सिलसिला
Jashn E Chiraga : खानकाहे नियाजिया में महिलाओं ने जलाए मन्नतों के चिराग

बरेली, जेएनएन। Jashn E Chiraga in Khanqah Niazia Bareilly :  ख्वाजा कुतुब स्थित खानकाह ए नियाजिया में सोमवार शाम छोटा जश्न ए चिरागां का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर चिराग रोशन किए और मन्नते मांगी। शाम को पहला चिराग सज्जानशीन ने रोशन किया। इसके बाद खानकाह चिरागों से जगमगा उठी। यह जश्न हर साल शिद्दत के साथ मनाया जाता है।

चिराग रोशन कर मन्नतें मांगने का यह सिलसिला बगदाद से होता हुए अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह से दिल्ली निजामुद्दीन औलिया दरगाह से बरेली खानकाहे नियाजिया पर पहुंचता है। दो दिन चलने वाले इस आयोजन में देश भर की मशहूर हस्तियां पहुंचकर मन्नत मांगती हैं। सोमवार को छोटा जश्ने चिरागा मनाया गया।

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दिया। खानकाह के प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी ने बताया कि सोमवार को महिलाओं ने चिराग रोशन किए। मुख्य चिरागां मंगलवार को शाम छह बजे से शुरू होगा। इसमें सभी धर्मों के हजारों लोग जुटेंगे। इसकी सभी तैयारियां पुख्ता की गई हैं।

chat bot
आपका साथी