उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पहुंचे पीलीभीत, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण

Jal Shakti Minister Mahendra Singh Visit Pilibhit जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पीलीभीत जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए गुरुवार काेे यहां पहुंचे। गुरुवार को अपराह्न दो बजकर पांच मिनट बजे उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 03:38 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 03:38 PM (IST)
उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पहुंचे पीलीभीत, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण
पीलीभीत मेंं अधिकारियों के साथ बैठक करते जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह।

बरेली, जेएनएन। Jal Shakti Minister Mahendra Singh Visit Pilibhit : जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पीलीभीत जिले में बाढ़ से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए गुरुवार काेे यहां पहुंचे। गुरुवार को अपराह्न दो बजकर पांच मिनट बजे उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, डीएम पुलकित खरे, एसपी दिनेश कुमार पी ने जल शक्ति मंत्री की अगवानी हेलीपैड पर पहुंचकर की। इसके बाद मंत्री ने पुलिस लाइन के सभागार में जिले के प्रमुख अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में जल शक्ति मंत्री ने जिले में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान और राहत व बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी