बरेली के घटते भू-जल स्तर को लेकर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने जताई चिंता, जानें अधिकारियों को क्या दिए निर्देश

Jal Shakti Minister Mahendra Singh in Bareilly प्रदेश के जल शक्ति विभाग (सिंचाई जल संसाधन एवं बाढ़ नियंत्रण लघु सिंचाई नमामि गंगे एवं ग्रामीण जिलापूर्ति विभाग) मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि बरेली में सेतु निर्माण के कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 04:07 PM (IST)
बरेली के घटते भू-जल स्तर को लेकर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने जताई चिंता, जानें अधिकारियों को क्या दिए निर्देश
बरेली पुलिस लाइन में विकास कार्यों संबंधी ली बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

बरेली, जेएनएन। Jal Shakti Minister Mahendra Singh in Bareilly : प्रदेश के जल शक्ति विभाग (सिंचाई, जल संसाधन एवं बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई नमामि गंगे एवं ग्रामीण जिलापूर्ति विभाग) मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि बरेली में सेतु निर्माण के कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के शेष कार्य तेजी से पूर्ण किए जाएं। जल शक्ति मंत्री आज बरेली पुलिस लाइन के सभागार में बरेली जनपद के विकास कार्यो के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बरेली में पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से जनपद के 250 गांव प्रभावित होने की जानकारी मिली, जिसके बाद प्रभावित गांवों में प्रदेश सरकार द्वारा राहत एवं सहायता कार्य कराए जा रहे हैं। बैठक में नगर विभाग ने जनपद में नहरों की सफाई 15 दिसंबर तक पूरी करने का आश्वासन दिया। इस पर मंत्री ने इस कार्य को नवंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरेली में भूमि का जल का स्तर लगातार घटता जा रहा है जो चिंता का विषय है। इस संबंध में उन्होंने आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश जल निगम को दिए। नलकूप विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि बरेली जिले में क्रियाशील नलकूप को समय-समय पर चेक करते हैं। कोई समस्या होने पर तत्काल दुरुस्त कराया जाता है। बैठक में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण (राज्य मंत्री) दिनेश खटीमा, राज्य मंत्री राजस्व विभाग छत्रपाल सिंह गंगवार, शहर विधायक डा. अरुण कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी