बरेली में जल शक्ति मंत्री ने नहर सफाई कार्य का किया शुभारंभ, बोले- गेहूं की सिचाई के लिए अंतिम छोर तक पहुंचेगा पानी

Jal Shakti Minister in Bareilly भोजीपुरा में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा महेंद्र सिंह ने नैनीताल हाइवे पर आटामांडा के पास भोजीपुरा रजवाहा नहर की सफाई का शुभारंभ व निरीक्षण किया। नहरों के सफाई कार्य को 30 नवंबर तक पूर्ण करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:38 PM (IST)
बरेली में जल शक्ति मंत्री ने नहर सफाई कार्य का किया शुभारंभ, बोले- गेहूं की सिचाई के लिए अंतिम छोर तक पहुंचेगा पानी
बरेली में जल शक्ति मंत्री ने नहर सफाई कार्य का किया शुभारंभ

बरेली, जेएनएन। Jal Shakti Minister in Bareilly : भोजीपुरा में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा महेंद्र सिंह ने रविवार को नैनीताल हाइवे पर आटामांडा के पास भोजीपुरा रजवाहा नहर की सफाई का शुभारंभ व निरीक्षण किया। नहरों के सफाई कार्य को 30 नवंबर तक पूर्ण करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जल शक्ति मंत्री नैनीताल हाइवे स्थित आटामांडा के पास भोजीपुरा रजवाहा नहर की सफाई व्यवस्था का शुभारंभ करने पहुंचे। पं सूरज पाल शर्मा ने नहर के अंदर पूजन कार्य संपन्न कराया पूजन मे मंत्री डा महेंद्र सिंह अधिकारियों की टीम के साथ बैठे। पूजन संपन्न कराने के बाद मंत्री ने पैदल चलकर करीब दो सौ मीटर तक नहर का निरीक्षण किया।

सफाई व्यवस्था की मंत्री ने सराहना की। मंत्री अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नहरो से संबंधित कार्यों के बोर्ड लगाएं। कार्यों की गुणवत्ता, समय बद्धता और पारदर्शिता होना चाहिए। मंत्री नहरों की क्षतिग्रस्त पुलियों के निर्माण एवं मरम्मत नहर पटरियों को गड्ढा मुक्त किए जाने संबंधी कार्यों की समीक्षा की। पत्रकारो से बातचीत मे मंत्री ने कहा कि गेंहूँ की सिचाई के लिए नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया जायेगा।

सफाई कार्य तीस नवंबर तक पूर्ण होने के वाद नहरो मे पानी छोड़ा जायेगा। इस बीच मुख्य अभियंता शारदा एसपी सिंह ने मंत्री डा सिंह को अवगत कराया कि पुलियों के निर्माण व मरम्मत के लिए धनराशि प्राप्त नही हुई है। इस पर मंत्री ने कहा धन की कमी आड़े नहीं आयेगी,काम कराईये। इस अवसर पर मुख्य अभियंता(शारदा)एसपी सिंह मुख्य अभियंता(स्तर-1) हेमंत कुमार गुप्ता,मुख्य अभियंता(पूर्वी गंगा) आर पी सिंह, अधीक्षण अभियंता बाढ़ बरेली मंडल माैजूद रहे।  

chat bot
आपका साथी