Jaganlal Murder Case : पुलिस ने खोला दस बीवियों वाले पति की हत्या का राज, सामने आई ये वजह

Jaganlal Murder Case गांव मांडा के जागनलाल यादव की हत्या उसकी करोड़ों की संपत्ति की खातिर की गई। हत्या की साजिश करीबियों ने रची। बकायदा पहले शराब पार्टी हुई। आरोपितों ने जमकर शराब पी। फिर जागनलाल से लोटा मांगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 01:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:08 PM (IST)
Jaganlal Murder Case : पुलिस ने खोला दस बीवियों वाले पति की हत्या का राज, सामने आई ये वजह
Jaganlal Murder Case : पुलिस ने खोला दस बीवियों वाले पति की हत्या का राज, सामने आई ये वजह

बरेली, जेएनएन। Jaganlal Murder Case : गांव मांडा के जागनलाल यादव की हत्या उसकी करोड़ों की संपत्ति की खातिर की गई। हत्या की साजिश करीबियों ने रची। बकायदा पहले शराब पार्टी हुई। आरोपितों ने जमकर शराब पी। फिर जागनलाल से लोटा मांगा। लोटा देने से मना करने पर आरोपित उन्हें खेते में ले गए और मफलर से गला कस जागनलाल की हत्या कर दी। जांच में यह सामने आया है कि इस कहानी मुख्य किरदार एक महिला है। पुलिस के मुताबिक, हत्या में शामिल लोगों को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए लोगों ने संपत्ति के लिए हत्या की बात कबूली है।

जागनलाल के नाम 14 बीघा जमीन है। जानकारों की मानें तो उसकी यह जमीन नैनीताल रोड किनारे है। वर्तमान में वहां जमीन की कीमत 22 लाख रुपये बीघे है। लिहाजा, यदि 14 बीघे जमीन की बात करें तो कीमत करोड़ों में हैं। जमीन जागनलाल उसकी सेवा कर रहे युवक के नाम करना चाहता था। इसी की भनक अन्य को लगी। इसी पर उसकी हत्या की साजिश रची गई।

मुकदमे का वादी भतीजे के साथ भाभी व उसके घर में रहने वाले युवक एवं अन्य रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि बुधवार को गांव मांडा निवासी जागनलाल की हत्या कर दी गई थी। वह मंगलवार शाम को खाना खाकर टहलने निकले थे। बुधवार को उनका शव खेत में मिला था। गले में मफलर का फंदा कसा था और उन्हें पेड़ से बांधा गया था। जागनलान की दस शादियां हो चुकी थी।

लिहाजा, पुलिस अवैध संबंधों व संपत्ति विवाद सहित दो बिंदुओं पर काम कर रही थी जिसमें संपत्ति हथियाने के लिए जागनलाल की हत्या की बात सामने आई है।

अभी तक जांच में संपत्ति के लिए जागनलाल की हत्या की बात सामने आ रही है। शुक्रवार तक घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।-राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात 

chat bot
आपका साथी