ITBP Jawan Amrit Mahotsav Activity : अरुणाचल प्रदेश से पहुंचे आइटीबीपी जवानों के साथ डीएम-एसपी ने चलाई साइकिल, दिया एकता का संदेश

ITBP Jawan Amrit Mahotsav Activity सीमाओं की सुरक्षा करने वाले आइटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) जवान सोमवार को यहां साइकिल से पहुंचे। अमृत महोत्सव के तहत देश की एकता अखंडता व भाइचारे के लिए निकले जवानों का प्रशासन की ओर से पुष्पवर्षा का भव्य स्वागत किया गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:25 PM (IST)
ITBP Jawan Amrit Mahotsav Activity : अरुणाचल प्रदेश से पहुंचे आइटीबीपी जवानों के साथ डीएम-एसपी ने चलाई साइकिल, दिया एकता का संदेश
ITBP Jawan Amrit Mahotsav Activity : अरुणाचल प्रदेश से पहुंचे आइटीबीपी जवानों के साथ डीएम-एसपी ने चलाई साइकिल

बरेली, जेएनएन।ITBP Jawan Amrit Mahotsav Activity : शाहजहांपुर में सीमाओं की सुरक्षा करने वाले आइटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) जवान सोमवार को यहां साइकिल से पहुंचे। अमृत महोत्सव के तहत देश की एकता अखंडता व भाइचारे के लिए निकले जवानों का प्रशासन की ओर से पुष्पवर्षा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जवानों ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। गांधी भवन में आयोजित स्वागत समारेाह में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सूरज के प्रदेश से चलकर सूरज की तपती हुई धरती शाहजहांपुर में जवानों के आगमन से नई ऊर्जा का संचरण हुआ है। गांधी भवन सभागार में डा. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, गुरुनानक पाठशाला के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शहीद पार्क में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण भी किया गया।

डीएम एसपी ने जवानों संग चलाई साइकिल

साइकिल से पहुंचे आइटीबीपी जवानाें के साथ डीएम इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनंद, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने साइकिल चलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से आइटीबीपी के जवानों को अमर शहीदों के समृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में माध्यमिक, बेसिक स्कूलों के बच्चे व शिक्षक भी मौजूद रहे। संचालन इंदु अजनबी ने किया।

chat bot
आपका साथी