International Women Day : फ्लाइट की कमान से लेकर एयरपोर्ट के मैदान तक सब कुछ होगा महिलाओं के हवाले, महिला सशक्तिकरण का दिखेगा नजारा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संग उड़ान सेवा को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की गईं हैं। इसके तहत एयरपोर्ट पर विशेष रुप से 268 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एयरपोर्ट के हर हिस्से पर महिलाओं की भागीदारी तय करने के लिए हर स्पॉट पर महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 09:08 AM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 09:08 AM (IST)
International Women Day : फ्लाइट की कमान से लेकर एयरपोर्ट के मैदान तक सब कुछ होगा महिलाओं के हवाले, महिला सशक्तिकरण का दिखेगा नजारा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संग उड़ान सेवा को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की गईं हैं।

 बरेली, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संग उड़ान सेवा को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां की गईं हैं। इसके तहत एयरपोर्ट पर विशेष रुप से 268 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एयरपोर्ट के हर हिस्से पर महिलाओं की भागीदारी तय करने के लिए हर स्पॉट पर महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी। इसमें 12 महिला दारोगा, छह महिला हेड कांस्टेबल व 250 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। मसलन एयरपोर्ट की सुरक्षा विशेष रूप से महिलाओं के कंधों पर होगी। यही नहीं फ्लाइट को महिला पायलट ही उड़ाएंगी। महिला इंजीनियर रहेंगी, इस पूरे फ्लाइट को पूरा महिला क्रू ही ऑपरेट करेगा। इसके जरिए नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया जाएगा।

उड़ान सेवा के शुभारंभ के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अनन्ता मेगा इवेंट लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए एलइडी के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृ़ष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें दस महिला पुलिसकर्मियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व राज्य स्तर पर नाम रोशन करने वाली महिलाएं सम्मानित होंगी। लिहाजा, एक ओर जहां बरेलीवासियों को उड़ान सेवा की सौगात मिलेगी वहीं आधी आबादी की सशक्त आवाज भी बुलंद होगी। इस एयर इंडिया की फ्लाइट में ज्वाइंट सेक्रेटरी सिविल एविशन डिपार्टमेंट भारत सरकार ऊषा पाढ़ी, एलाइंस एयर की सीइओ हरप्रीत सिंह भी मौजूद रहेंगी।

50 ट्रैफिक पुलिसकर्मी संभालेंगे ट्रैफिक की व्यवस्था

एयरपोर्ट पर ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर एयरपोर्ट मार्ग की यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने का जिम्मा होगा। उद्घाटन के दौरान आने वाले वाहनों की पर्किंग ज्योति कॉलेज और पास में स्थित बरात घर में की गई है।

14 पुलिसकर्मियों की होगी विशेष जिम्मेदारी

फ्लाइट आने और जाने के दौरान 14 पुलिसकर्मियों के कंधों पर विशेष जिम्मेदारी होगी। मतलब यह है कि यह 14 पुलिसकर्मी फ्लाइट आने और जाने के दौरान आने वाले यात्रियों की सुरक्षा में होगी। चेकिंग प्वाइंट पर विशेष रूप से अलर्ट रहेगी। जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका न रह जाए। फ्लाइट आने और जाने के दौरान ही इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होगी। इसके साथ ही 30 पुलिसकर्मी अलग से तैनात होंगे। यह पुलिसकर्मी आठ-आठ घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी करेगी। इनकी तैनाती एयरपोर्ट पर ही रहेगी।

डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

एयरपोर्ट की तैयारियां रविवार को डीएम नितीश कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने परखी। एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों से उन्होंने तैयारियों संबंधी जानकारी की। पूरे एयरपोर्ट परिसर का भ्रमण किया। उद्धान समारोह को लेकर कर्मचारी तैयारी को अंतिम रूप देते रहे। आयोजन स्थल पर पांच सौ लोगों के साथ 80 विशेष मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

दिल्ली, कोलकाता व बेंग्लूरु के फूलों से महकेगा एयरपोर्ट

 शुभारंभ की बेला पर एयरपोर्ट दिल्ली, कोलकाता व बेंग्लूरु के फूलों से महकेगा। भव्य सजावट के लिए दिल्ली से विशेष रूप से आठ कारीगर बुलाए गए। 35 कारीगरों की टीम ने एयरपोर्ट की फूलों से इस प्रकार सजावट की है कि एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करते ही विशेष फूलों की आभा स्वत: ही यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। साथ ही मेहमानों को भी खास होने का भान कराएगी। सजावट में प्रयोग की गईं खास प्रकार की पत्तियां सजावट में चार चांद लगा रही हैं। सजावट के लिए दिल्ली से जो फूल लाए गए हैं उनमें जरबेरा का नाम शामिल है। इसके साथ ही डजीना पत्ती, चाइना पाम, व फरन पत्ती भी दिल्ली से मंगाईं गईं हैं। टाटारोज व आर्चिट फूल बेंग्लूरू से मंगाए गए हैं। इधर, कोलकाता से गेंदा, गुलदावदी व पीला गुलाब के साथ पत्तियां भी मंगाई गईं हैं।

chat bot
आपका साथी