बरेली में भाजपा नेता की चेतावनी के बाद इंस्पेक्टर ने लिखा कारोबारी पर मुकदमा, जानिए पूरा मामला

भाजपा नेता व उद्यमी से विवाद मामले में रविवार को क्रास एफआइआर दर्ज हो गई। 22 नवंबर को हुए विवाद में उद्यमी ने भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। भाजपा नेता के समर्थन में भाजपा हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कैंट थाने पहुंचे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:53 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:53 AM (IST)
बरेली में भाजपा नेता की चेतावनी के बाद इंस्पेक्टर ने लिखा कारोबारी पर मुकदमा, जानिए पूरा मामला
बरेली में भाजपा नेता की चेतावनी के बाद इंस्पेक्टर ने लिखा कारोबारी पर मुकदमा, जानिए पूरा मामला

बरेली, जेएनएन।  : भाजपा नेता व उद्यमी से विवाद मामले में रविवार को क्रास एफआइआर दर्ज हो गई। 22 नवंबर को हुए विवाद में उद्यमी ने भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। भाजपा नेता के समर्थन में भाजपा, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कैंट थाने पहुंचे। रिपोर्ट न दर्ज करने पर इंस्पेक्टर को धरने की चेतावनी दी। मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसएसपी के आदेश के बाद कैंट पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर उद्यमी मनु दीवांश व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

कैंट के बीआइ बाजार निवासी उद्यमी ने 22 नवंबर को भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उद्यमी का आरोप था कि जब वह बेटी को कोचिंग से छोड़कर वापस आ रहे थे। तभी कार खड़ी होने को लेकर मनोज यादव ने विवाद किया। विवाद खत्म होने के बाद भी मनोज यादव ने साथियों संग घर में घुसकर हमला कर दिया था। इसी मामले में उन्होंने मनोज के खिलाफ रिपोर्ट कराई। इसी के बाद मनोज यादव रविवार को भाजपा नेता, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी। काफी नोकझाेंक हुई। मनोज ने बताया कि उद्यमी मनु ढीगड़ा व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी