शाहजहांपुर में थानेदार के उड़े होश, थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी, छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर किया था पुलिस के हवाले

Molestation in Shajahanpur शाहजहांपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग गया। इसके बाद हिंदू संगठन के सदस्यों ने उसे पकड़कर दोबारा पुलिस के हवाले किया। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के एक कालेज के बाहर छात्राओं से आये दिन छेड़छाड़ करता था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:54 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:54 AM (IST)
शाहजहांपुर में थानेदार के उड़े होश, थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी, छात्राओं से छेड़छाड़ करने पर किया था पुलिस के हवाले
शाहजहांपुर में थानेदार के उड़े होश, थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी

बरेली, जेएनएन। Molestation in Shajahanpur : शाहजहांपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग गया। इसके बाद हिंदू संगठन के सदस्यों ने उसे पकड़कर दोबारा पुलिस के हवाले किया।

गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के एक कालेज के बाहर छात्राओं से एक युवक आये दिन छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी युवक छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था। वहां से निकल रहे हिंदू संगठन के सदस्यों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे थाने के एक कोने में बैठा दिया। कुछ देर बाद वह भाग गया। पुलिस की लापरवाही देख हिंदू संगठन के सदस्यों ने उसे फिर पकड़कर थाने लेकर पहुंचे। संगठन के सदस्य आकाश मानव, ज्योति प्रसाद, ओम शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं एसओ सुंदरलाल वर्मा ने बताया है मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी