रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ हुई मारपीट

महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीडीए हास्टल में रहने वाले छात्र शाम को खाना खाने निकले थे। वह सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास खाना खाकर लौट रहे थे। उसी समय उनकी एक मोटर्स कंपनी के कुछ लोगों से विवाद हो गया।

By Edited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 05:22 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 05:22 AM (IST)
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ हुई मारपीट
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ हुई मारपीट

बरेली, जेएनएन। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीडीए हास्टल में रहने वाले छात्र शाम को खाना खाने निकले थे। वह सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास खाना खाकर लौट रहे थे। उसी समय उनकी एक मोटर्स कंपनी के कुछ लोगों से विवाद हो गया। छात्रों का आरोप है कि मोटर्स कंपनी के लोग शराब के नशे में थे। मामला बढ़ने पर विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी सुधांशु कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इसमें मोटर्स कंपनी का एक कर्मी पकड़ गया। छात्रों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं थाना प्रभारी शुतांशु कुमार ने मामले की जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी