Indian Railways : प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने किया रेलखाने का निरीक्षण, नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष ने गिनाई समस्याएं

Indian Railways पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अरविंद कुमार पांडेय शनिवार को बरेली इज्जतनगर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले यांत्रिक कारखाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कर्मचारी संगठनों से भी उन्होंने मुलाकात की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:27 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:27 AM (IST)
Indian Railways : प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने किया रेलखाने का निरीक्षण, नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष ने गिनाई समस्याएं
Indian Railways : प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने किया रेलखाने का निरीक्षण

बरेली, जेएनएन। Indian Railways : पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अरविंद कुमार पांडेय शनिवार को बरेली इज्जतनगर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले यांत्रिक कारखाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कर्मचारी संगठनों से भी उन्होंने मुलाकात की। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी देते हुए बताया कि कारखाना में 320 पदों की स्वीकृति जो मुख्यालय में विचाराधीन है। उसे तत्काल स्वीकृत किया जाए।

कारखाना एवं भंडार डिपो की पानी की पाइप लाइन को बदलने, शैडों की मरम्मत कराने जिससे बारिश का पानी वर्कशाप में न भरे की मुख्य मांग की। उन्होंने समस्याएं सुनने के बाद जल्द निस्तारण किए जाने की बात कही। यूनियन की ओर से उन्हें एक ज्ञापन भी दिया गया। मंडल मंत्री रामकिशोर, अध्यक्ष बृजपाल सिंह, संयुक्त मंडल मंत्री परवेज अहमद, अनुराग शुक्ला, धर्मपाल, ओमप्रकाश, आबिद, साजिद, अनिल सेठ, ऋषि, उमेश मोहन, सोमनाथ बनर्जी, सुरेंद्र आदि रहे।

किसानों के भारत बंद को ट्रेड यूनियन ने दिया समर्थन 

संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। बरेली ट्रेड यूनियन ने भी 27 सितंबर को शाम 5.15 बजे यूनियन बैंक की अयूब खां शाखा पर प्रदर्शन करेगी। अध्यक्ष संजीव मेहरोत्रा ने बताया, संगठन किसान विरोधी बिल वापस लेने, मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लेने, निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने, महंगाई पर रोक लगाने, स्थाई काम के लिए स्थाई रोजगार देने, ठेका-संविदा प्रथा खत्म करने की मांग उठाई जाएगी।

परास्नातक में प्रवेश के लिए कराएं पंजीकरण

साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डा. शशि शुक्ला ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में एमए प्रथम वर्ष संगीत गायन व वादन, चित्रकला, समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, अंग्रेजी, फैशनडिजाइनिंग, एमकाम, बीलिब में पंजीकरण शुरु हो गए हैं। प्रवेश के लिए छात्राओं को महाविद्यालय के कार्यालय में संपर्क कर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि के अंदर पंजीकरण कारना होगा।

विश्व फार्मेसी दिवस मनाया

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शनिवार को विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया। जिसका शुभारंभ विभागाध्यक्ष डा. शशि भूषण तिवारी ने छात्रों को फार्मासिस्ट शपथ दिलाते हुए किया। शपथ के बाद विभाग में फार्मेसी दिवस से संबंधित विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता हुई। मीडिया सेल के प्रभारी डा. अमित सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी