Indian Railway : रनिंग स्टाफ ने किया ट्राली बैग का विरोध, बोले - पुरानी व्यवस्था करें लागू

Indian Railway Running Staff News रनिंग कर्मचारियों (लोको पायलट एवं गार्ड) को बक्से के स्थान पर दिए जा रहे ट्रॉली बैग के विरोध में एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने मंडल कार्यालय एवं बरेली सिटी स्थित यूनियन कार्यालय पर दोपहर भोजन अवकाश के समय विरोध प्रदर्शन किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 04:30 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:30 PM (IST)
Indian Railway : रनिंग स्टाफ ने किया ट्राली बैग का विरोध, बोले - पुरानी व्यवस्था करें लागू
Indian Railway : रनिंग स्टाफ ने किया ट्राली बैग का विरोध, बोले - पुरानी व्यवस्था करें लागू

बरेली, जेएनएन। Indian Railway Running Staff News : रनिंग कर्मचारियों (लोको पायलट एवं गार्ड) को बक्से के स्थान पर दिए जा रहे ट्रॉली बैग के विरोध में एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने मंडल कार्यालय एवं बरेली सिटी स्थित यूनियन कार्यालय पर दोपहर भोजन अवकाश के समय विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि रनिंग कर्मचारियों को जबरन ट्रॉली बैग आवंटित किए जा रहे हैं।

लाइन बॉक्स के स्थान पर ट्रॉली बैग दिए जाने से रनिंग कर्मचारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जैसे - ड्यूटी पर जाते समय इनके अपने बैग में व्यक्तिगत उपयोगी सामान के अतिरिक्त टूल किट आदि समान रहता है। ट्रॉली बैग एवं व्यक्तिगत सामान दोनों को एक साथ ले जाना संभव नहीं है। इससे रनिंग स्टाफ को मानसिक तनाव के साथ-साथ शारीरिक रूप से चोट लगने की संभावना भी बनी रहेगी।

यूनियन की मांग है कि उपरोक्त ट्रॉली बैग के स्थान पर जो पूर्व में व्यवस्था चल रही थी उसी को लागू रहने दिया जाए। धरने में प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष सीडी अवस्थी, मंडल मंत्री कामरान अहमद, रोहित कुमार, संजय त्यागी, आरके सिन्हा, फतेहचंद, अखिलेश कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी