इज्जतनगर रेल मंडल के सात सेक्शनों से 30 किमी प्रति घंटेे की रफ्तार से ही चलेंगी ट्रेनें, जानें क्या है वजह

Indian Railway News पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल में सात ऐसे रेलवे सेक्शन ऐसे हैं जिनमें हाथियों समेत अन्य जंगली जानवर कभी भी रेलवे ट्रैक को पार करते हुए देखे जा सकते हैं।रेल मंत्रालय ने यहां 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलाने के लिए कहा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 03:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 03:30 PM (IST)
इज्जतनगर रेल मंडल के सात सेक्शनों से 30 किमी प्रति घंटेे की रफ्तार से ही चलेंगी ट्रेनें, जानें क्या है वजह
रेल मंत्रालय के निर्देश पर इज्जतनगर रेल मंडल ने 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।

बरेली, जेएनएन। Indian Railway News : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल में सात ऐसे रेलवे सेक्शन ऐसे हैं जिनमें हाथियों समेत अन्य जंगली जानवर कभी भी रेलवे ट्रैक को पार करते हुए देखे जा सकते हैं। 18 अगस्त को उत्तराखंड में रुद्रपुर के पास पीपल पड़ाव रेंज में सिडकुल हाल्ट से करीब पांच किमी दूर 18 अगस्त को 05055 आगरा फोर्ट-रामनगर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर एक हाथी के बच्चे (कलभ) और नर हाथी की मौत हो गयी थी। ट्रेन के हाथियों के टकराने के बाद आगरा फोर्ट को वहीं रोकना पड़ा। देखते ही देखते हाथियों के झुंड ने रेलवे ट्रैक पर डेरा डाल दिया।

हाथियों के रेलवे ट्रैक पर डेरा डाल देने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आगरा फोर्ट को सिडकुल हाल्ट वापस भेजा गया था। वहीं इसी ट्रेक से गुजरने वाली काशीपुर से कासगंज जाने वाली ट्रेन को भी गूलरभोज स्टेशन से वापस भेजा गया था। हाथी की मौत के बाद वन विभाग ने कुल सात सेक्शनों का सर्वे कर रेल मंत्रालय से यहां पर धीमी गति से ट्रेनों को गुजारे जाने का अनुरोध किया था। जिस पर रेल मंत्रालय ने इन सात सेक्शनों से अधिकतम 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलाए जाने के स्थायी गति प्रतिबंध के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश एक अक्टूबर से लागू होगा। रेल मंत्रालय के निर्देश पर इज्जतनगर रेल मंडल ने 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है।

इन सेक्शनों पर लगाया गया है गति पर प्रतिबंध

1- गोलरभोज-लालकुआं

2- रामनगर -काशीपुर

3- लालकुआं-हलद्वानी

4- लालकुआं-हल्दीरोड

5- हल्दीरोड-छतरपुर

6- लालकुआं-पंतनगर

7- खटीमा-वनवसा

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

ट्रेन नंबर - ट्रेन नाम - स्टेशन पर वर्तमान समय - संशोधित समय पहुंचने का

05013 - जैसलमेर-काठगोदाम स्पेशल - काठगोदाम 4.55 - 5.05 बजे

03019 - हावड़ा-काठगोदाम स्पेशल - काठगोदाम 9.00 - 9.25 बजे

02040 - नई दिल्ली-काठगोदाम स्पेशल - काठगोदाम 11.40 - 11.55 बजे

04690 - जम्मूतवी-काठगोदाम स्पेशल - काठगोदाम 13.35 - 13.45 बजे

04667 - कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम स्पेशल - काठगोदाम 14.40 - 14.55 बजे

02091 - देहरादून-काठगोदाम स्पेशल - काठगोदाम 23.35 - 23.45 बजे

04126 - देहरादून-काठगोदाम स्पेशल - काठगोदाम 07.15 - 07.20 बजे

04616 - अमृतसर-लालकुआं स्पेशल - लालकुआं 20.30 - 21.05 बजे

05060 - आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं स्पेशल - लालकुआं 20.30 - 21.05 बजे

02353 - हावड़ा-लालकुआं स्पेशल - लालकुआं 06.55 - 07.00 बजे

बदले समय से चलेंगी यह ट्रेनेंः जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 05044 काठगोदाम-लखनऊ स्पेशल काठगोदाम से अब 11.45 की जगह 11.15 बजे पूर्वाह्न में चलेगी। हल्द्वानी में 12.02 के स्थान पर 11.45 बजे चलेगी। लालकुआं से 12.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 12.30 बजे चलेगी। इसी प्रकार 05036 काठगोदाम-दिल्ली स्पेशल काठगोदाम से 09.05 बजे के स्थान पर 08.45 बजे चलेगी। हल्द्वानी से 09.22 के स्थान पर संशोधित समय 09.07 बजे छूटेगी। लालकुआं से 09.59 बजे के स्थान पर09.45 बजे छूटेगी।

02039 काठगोदाम-नई दिल्ली स्पेशल काठगोदाम से 15.30 बजे के स्थान पर 15.10 बजे चलेगी। हल्द्वानी से 15.47 की जगह 15.29 बजे चलेगी। लालकुआं से 16.19 बजे की जगह 16.04 बजे चलेगी। रूद्रपुर सिटी से 16.44 बजे की जगह 16.48 बजे चलेगी। 05314 रामनगर-जैसलमेर स्पेशल रामनगर से 22.20 बजे की जगह 22.15 बजे चलेगी। काशीपुर से 22.55 की जगह 22.50 बजे चलेगी। 05356 रामनगर-दिल्ली स्पेशल रामनगर से 10.10 बजे की जगह 10.00 बजे चलेगी। काशीपुर से 10.38 की जगह यह ट्रेन 10.35 बजे चलेगी। 05059 लालकुआं-आनन्द विहार लालकुआं से 04.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 04.25 बजे प्रस्थान करेगी।

09076 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस 16.35 की जगह 16.30 बजे चलेगी। 05022 गोरखपुर-शालीमार स्पेशल गोरखपुर से 13.50 बजे की जगह 13.40 बजे चलेगी। 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद स्पेशल काठगोदाम से 08.15 की जगह 07.25 बजे चलेगी। 05333 रामनगर-मुरादाबाद स्पेशल रामनगर से 07.20 बजे की जगह 07.15 बजे चलेगी। 05034 बढ़नी-गोररखपुर स्पेशल बढ़नी से 15.20 बजे की जगह 15.00 बजे चलेगी। 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी स्पेशल काठगोदाम से 18.20 बजे की जगह 18.15 बजे चलेगी।

chat bot
आपका साथी