Indian Railway News : डेढ़ साल बाद पटरी पर आई इंटरसिटी एक्सप्रेस, पहले दिन 270 यात्रियों ने किया सफर

Indian Railway News कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 16 माह से बंद रही बरेली-दिल्ली 04315-16इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन यात्रियों की मांग पर शुरू कर दिया है। पहले दिन इस ट्रेन में बरेली से 538 यात्रियों ने आरक्षण करा रखा था लेकिन केवल 270 ने ही सफर किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:10 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:10 AM (IST)
Indian Railway News : डेढ़ साल बाद पटरी पर आई इंटरसिटी एक्सप्रेस, पहले दिन 270 यात्रियों ने किया सफर
लॉकडाउन के बाद से पहली बार किसी ट्रेन में 100 से अधिक एक साथ यात्री बरेली से चढ़े।

बरेली, जेएनएन। Indian Railway News : कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 16 माह से बंद रही बरेली-दिल्ली 04315-16इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन यात्रियों की मांग पर शुरू कर दिया है। पहले दिन इस ट्रेन में बरेली से 538 यात्रियों ने आरक्षण करा रखा था, लेकिन केवल 270 ने ही सफर किया। लॉकडाउन के बाद से पहली बार किसी ट्रेन में 100 से अधिक एक साथ यात्री जंक्शन में सफर के लिए चढ़े।

जंक्शन से इंटरसिटी दिल्ली के लिए सुबह 5.15 पर चलती है। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों ने सुबह 4.30 बजे से ही जंक्शन पर पहुंचना शुरू कर दिया। कोरोना संक्रमण की वजह से सभी यात्रियों की मुख्य प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया गया। उन्हीं लोगों को जाने दिया गया जो मास्क लगाए हुए थे। बिना मास्क वालों को भी रोका गया। हालांकि लोगों की भीड़ के चलते शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो सका।

रेक उपलब्ध न होने से बरेली-वाराणसी का नहीं हुआ संचालन : सोमवार से इंटरसिटी के साथ ही बरेली बनारस (04235/36) ट्रेन का भी संचालन होना था। मगर बरेली में इस ट्रेन के रेक उपलब्ध नहीं होने की वजह से इस ट्रेन को पहले बनारस से चलाया जाएगा। इसके बाद मंगलवार से यह ट्रेन बरेली से संचालित होगी। यह ट्रेन सोमवार की रात 11.10 पर वाराणसी से चलकर मंगलवार सुबह सात बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। मंगलवार को ट्रेन शाम को 4.35 पर वाराणसी के लिए रवाना होगी।

बरेली-प्रयाग से गए 88 यात्री : पिछले कई दिन से बंद चल रही 04308 बरेली-प्रयाग स्पेशल का संचालन भी सोमवार से शुरू हुआ। जंक्शन से यह ट्रेन 5.30 पर अपने निर्धारित समय से रवाना हुई। इस ट्रेन से कुल 144 यात्रियों ने आरक्षण करा रखा था। जिसमें से केवल 88 यात्री ही ट्रेन में सफर के लिए चढ़े।

chat bot
आपका साथी