बरेली रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी 14 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें रुकने वाली ट्रेनों के नाम और समय

Indian Railway News उत्तर रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की भीड़ व ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए नौ जोड़ी त्योहार स्पेशल चलाने के निर्देश जारी किए हैं। जारी सूची के मुताबिक बरेली जंक्शन में ठहराव वाली सात जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 04:30 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 04:30 PM (IST)
बरेली रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी 14 त्योहार स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें रुकने वाली ट्रेनों के नाम और समय
नवरात्र से शुरू होने वाली ट्रेनें दीपावली व छठ पूजा तक निर्धारित दिनों में तय चक्कर पूरा करेंंगी।

बरेली, जेएनएन। Indian Railway News : उत्तर रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की भीड़ व ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए नौ जोड़ी त्योहार स्पेशल चलाने के निर्देश जारी किए हैं। जारी सूची के मुताबिक बरेली जंक्शन में ठहराव वाली सात जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि नवरात्र से शुरू होने वाली ट्रेनें दीपावली व छठ पूजा तक निर्धारित दिनों में तय चक्कर पूरा करेंंगी। जंक्शन में ठहराव वाली ट्रेनों में भंटिडा-वाराणसी, श्री माता वैष्णों देवी धाम कटरा- वाराणसी, नई दिल्ली-दरभंगा, चंडीगढ़-गोरखपुर, नई दिल्ली- बरौनी, आनंद विहार-सहरसा, आनंद विहार- जयनगर शामिल हैं।

इन ट्रेनों को मिला ठहराव

ट्रेन नंबर - कहां से कहां - दिन - जंक्शन पर आने का समय

01636 - भटिंडा - वाराणसी - सोमवार, गुरुवार - सुबह सात बजकर 15 मिनट

01635 - वाराणसी - भटिंडा - मंगलवार, शुक्रवार - सुबह पांच बजकर 40 मिनट

01654 - श्री माता वैष्णों देवी कटरा - वाराणसी - सोमवार - दोपहर दो बजकर 48 मिनट

01653 - वाराणसी - श्री माता वैष्णों देवी कटरा - मंगलवार - दोपहर तीन बजकर 25 मिनट

01670 - नई दिल्ली - दरभंगा - मंगलवार, शुक्रवार - रात 12 बजकर एक मिनट

01669 - दरभंगा - नई दिल्ली - बुधवार, शनिवार - पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट

01656 - चंडीगढ़-गोरखपुर - शुक्रवार - सुबह सात बजकर 10 मिनट

01655- गोरखपुर - चंडीगढ़ - शनिवार - सुबह सात बजे

01660 - नई दिल्ली-बरौनी - बुधवार - शनिवार - रात 12 बजकर एक मिनट

01659 - बरौनी-नईदिल्ली - गुरुवार - रविवार - पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट

01662 - आनंद विहार - सहरसा - सोमवार, गुरुवार - दोपहर तीन बजकर 11 मिनट

01661 - सहरसा- आनंद विहार - बुधवार, शनिवार - सुबह नौ बजकर 32 मिनट

01668 - आनंद विहार - जयनगर - मंगलवार, शुक्रवार - दोपहर तीन बजकर 46 मिनट

01667 - जयनगर - आनंद विहार - गुरुवार, रविवार - दोपहर डेढ़ बजे

chat bot
आपका साथी