भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन देकर मानवता की पेश की नजीर, दुनिया में देश का बढ़ रहा मान : श्रीकांत शर्मा

कोरोना जैसी महामारी में भारत ने दुनिया के सामने एक नजीर पेश की है। महामारी से निपटने के लिए भारत में लोगों को कोरोना वैक्सीन तो लग ही रही है दुनिया के अन्य देशों को भी भारत वैक्सीन दे रहा है। इससे भारत का मान दुनिया में बढ़ा है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 01:10 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:45 PM (IST)
भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन देकर मानवता की पेश की नजीर, दुनिया में देश का बढ़ रहा मान : श्रीकांत शर्मा
कोरोना जैसी महामारी में भारत ने दुनिया के सामने एक नजीर पेश की है।

 बरेली, जेएनएन। कोरोना जैसी महामारी में भारत ने दुनिया के सामने एक नजीर पेश की है। महामारी से निपटने के लिए भारत में लोगों को कोरोना वैक्सीन तो लग ही रही है, दुनिया के अन्य देशों को भी भारत वैक्सीन दे रहा है। इससे भारत का मान दुनिया में बढ़ा है। दुनिया के कई देश उम्मीद की निगाहों से भारत की ओर देख रहे हैं।  यह बातें मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित परेड समारोह में कहीं। परेड में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और सलामी ली।

भाषण के दौरान उन्होंने चीन व पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लिहाजा, उनकी भाषा में उनके कार्यों का जवाब सेना दे रही है। बरेली में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि जिल मेें डेढ़ सौ से ज्यादा परियोजनाओं के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं। बरेली से हवाई यात्रा जल्द ही शुरू होने की बात भी कही। परेड में बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। देशभक्ति गीतों की धुनों पर वहां मौजूद लोगों का रोम-रोम प्रफुल्लित दिखा। पुलिसकर्मियो के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जादूगर इस्तजाब अली खान के करतब देख लोग दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। इस दौरान कमिश्नर रणवीर प्रसाद, एडीजी अविनाश चंद्र, आइजी राजेश पांडेय, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मियों के साथ जन-प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।

 यह हुए सम्मानित

1 - राजेश कुमार पांडेय, आइजी, डीजी-डिस्क प्लेटिनम एवं प्रशस्ति पत्र

2- उपनिरीक्षक लल्लू राम जोशी, उत्कृष्ट सेवा सम्मान, प्रशस्ति पत्र एवं दस हजार रुपये नकद

3- प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, मुख्य आरक्षी हरिओम, मुख्य आरक्षी मुन्नु सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान एवं पांच हजार रुपये नकद

4- निरीक्षक लेखा रहीमुद्दीन को राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं डीजी डिस्क सिल्वर एवं प्रशस्ति पत्र

5- निरीक्षक राहिताश कुमार धारीवाल, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, लाखन सिंह, बलवान सिंह, आरक्षी आलोक कुमार, सचिन कुमार, मुख्य आरक्षी मुकेश बाबू को डीजी डिस्क सिल्वर

6- मुख्य आरक्षी आरिफ खान, रवि कुमार, कुलदीप सिंह, नरेश कुमार, अनिल कुमार, आरक्षी विपिन कुमार, प्रदीप कुमार, निर्भय कुमार, राजीव कुमार को चार पहिया पीआरवी व आरक्षी यशपाल सिंह, राकेश कुमार, होमगार्ड रिजवान हुसैन को दो पहिया पीआरवी के बेहतर रेस्पॉस टाइम के लिए प्रशस्ति पत्र

रैतिक परेड में एईआर की टोली ने हासिल किया प्रथम स्थान

रैतिक परेड में एईआर की टोली ने प्रथम स्थान हासिल किया। पीएसी की टोली ने द्वितीय एवं महिला आरक्षी लाइन की टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी