अधूरी सड़क बनाकर लगा दिया मंत्री के नाम का बोर्ड, नगर आयुक्त से शिकायत

जनहित के कार्यों में किस तरह खेल किया जा रहा है यह एक बार फिर डूडा ने जता दिया। नगर विकास मंत्री के नाम का बोर्ड लगाकर सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया। कई दिनों तक सड़क नहीं बनने पर लोगों को खेल का पता चला।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:30 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:30 PM (IST)
अधूरी सड़क बनाकर लगा दिया मंत्री के नाम का बोर्ड, नगर आयुक्त से शिकायत
कई दिनों तक सड़क नहीं बनने पर लोगों को खेल का पता चला।

 बरेली, जेएनएन। जनहित के कार्यों में किस तरह खेल किया जा रहा है, यह एक बार फिर डूडा ने जता दिया। नगर विकास मंत्री के नाम का बोर्ड लगाकर सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया। कई दिनों तक सड़क नहीं बनने पर लोगों को खेल का पता चला। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त से मामले की शिकायत की है।

शहर के वार्ड 46 में हार्टमैन कॉलेज के पास स्थित सिद्धार्थ नगर कॉलोनी में डूडा ने वीरेश गंगवार के घर से सुरेश गंगवार के घर तक सड़क के निर्माण को मंजूरी दी थी। डूडा ने वहां सीसी टाइल्स से अधूरी रोड ही बनाई। अधिकारियों की लापरवाही के चलते ठेकेदार ने सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिया। कागजों पर कार्य पूरा दिखाने के लिए वहां बोर्ड जरूर लगा दिया। बोर्ड पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर डॉ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद का नाम लिख दिया। अधूरे निर्माण पर बोर्ड लगाकर काम पूरा दिखा दिया गया। अधूरा काम करने के बाद ठेकेदार के लेबर नहीं आने पर लोगों को इसकी भनक लगी। इस पर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए महापौर और नगर आयुक्त को शिकायती पत्र दिया है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि डूडा को निर्माण कार्य पूरा कराना होगा। यदि काम अधूरा छूटा है तो उसे पूरा कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी