पीलीभीत में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सांसद वरुण गांधी बोले, पुलिस की भूमिका संतोषजनक नहीं

Pilibhit Gang Misdeed and Murder Case पीलीभीत में 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिए जाने की घटना में सांसद वरुण गांधी ने पुलिस की भूमिका को संतोषजनक नहीं माना है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने डीजीपी को पत्र भेजा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 02:05 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 02:05 PM (IST)
पीलीभीत में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सांसद वरुण गांधी बोले, पुलिस की भूमिका संतोषजनक नहीं
सांसद ने डीजीपी को पत्र भेजकर की दरिंदों की तत्काल गिरफ्तारी कराने की मांग की।

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Gang Misdeed and Murder Case : पीलीभीत में 12वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिए जाने की घटना में सांसद वरुण गांधी ने पुलिस की भूमिका को संतोषजनक नहीं माना है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रदेश के डीजीपी को पत्र भेजा है। इसमें दरिंदों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सांसद ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में एक जघन्य अपराधिक घटना हुई है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीय होनहार इंटरमीडिएट की छात्रा विगत 13 नवंबर को सुबह कोचिंग जाने को निकली थी।

दरिंदों ने दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर नृशंस हत्या कर दी। थाने में इस मामले में एफआइआर दर्ज होने के तीन दिन बाद भी दरिंदों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सांसद ने अपने पत्र में कहा कि पुलिस की भूमिका भी संतोषजनक नहीं रही। घटना को शुरुआत में दबाया गया और लापरवाही बरती गई। कहा कि ये घटना बहुत शर्मनाक और दुखद है। समाज में भय पैदा करने वाली है। साथ ही कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। ऐसी घटनाओं से समाज में खासकर महिलाओं, बेटियों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। मृतक बिटिया के गांव के ही नहीं, अन्य जनपदवासी भी अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से अब घबराने लगे हैं जोकि यह एक चिंता का विषय है। सांसद ने पत्र में आग्रह किया है कि इस जघन्य घटना की गंभीरता को समझते हुए तत्काल दरिंदों की गिरफ्तारी कराएं तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि मृतक बिटिया और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

chat bot
आपका साथी