बुजुर्गों की सेवा के लिए बरेली की महिलाओं ने जोन एक को लिया गोद, कोरोना संक्रमितों का रख रहीं ध्यान, बांट रहीं दवा

शहर में महिलाओं की सबसे बढ़ी संस्था छोटी सी आशा नगर निगम के साथ मिलकर संस्था जरूरतमंदों की सेवा कर रही है। संस्था ने शहर के जोन एक को गोद लिया है। यहां घरों में पहुंचकर दवा वितरण के साथ ही अकेले रहने वाले बुजुर्गों का ध्यान दे रही हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 03:56 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 03:56 PM (IST)
बुजुर्गों की सेवा के लिए बरेली की महिलाओं ने जोन एक को लिया गोद, कोरोना संक्रमितों का रख रहीं ध्यान, बांट रहीं दवा
निगम के साथ मिलकर जरूरतमंदों को दे रही सेवाएं, करा रही इलाज।

बरेली, जेएनएन। शहर में महिलाओं की सबसे बढ़ी संस्था, छोटी सी आशा। कोरोना काल में खासी सक्रिय है। नगर निगम के साथ मिलकर संस्था जरूरतमंदों की सेवा कर रही है। संस्था ने शहर के जोन एक को गोद लिया है। यहां घरों में पहुंचकर दवा वितरण के साथ ही अकेले रहने वाले बुजुर्गों का ध्यान दे रही हैं। लोगों को उनकी जरूरत का सामान भी संस्था की ओर से पहुंचाया जा रहा है।

संस्था में 175 महिलाएं शामिल हैं, जो पूरी तरह से जरूरतमंदों की मदद में जुटी है। नगर निगम के जोन एक में होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी जुटाकर वहां जरूरी दवाओं की किट पहुंचा रही हैं। रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, सुभाषनगर, सदर बाजार, चौपुला रोड समेत अन्य स्थानों पर कोरोना संक्रमितों के परिवार वालों के लिए खाना भी उपलब्ध करा रही हैं।

संस्था की अध्यक्ष पारुल मलिक ने बताया कि क्षेत्र में कई ऐसे बुजुर्ग हैं, जिनके बच्चे बाहर रह रहे हैं। संस्था ऐसे बुजुर्गों की देखभाल भी कर रही है। उनके लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। दवा व इलाज की व्यवस्था भी कर रही हैं। इसके अलावा जहां से भी किसी जरूरतमंद का पता चलता है, उसकी मदद की जाती है। इस कार्य के लिए संस्था की सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी