दहेज में कार नहीं दी तो ससुरालीजन ने बहू को खिलाईं नशीली गोलियां, मारपीट कर घर से निकाला

Dowry Harassment in Bareilly ससुराल पक्ष के लोगों से जान का खतरा जताते हुए एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला ने ससुरालियों पर नशीली गोलियां खिलाने व दहेज बतौर लाखों की मांग का आरोप लगाया है।पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:47 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:47 AM (IST)
दहेज में कार नहीं दी तो ससुरालीजन ने बहू को खिलाईं नशीली गोलियां, मारपीट कर घर से निकाला
पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

बरेली, जेएनएन। Dowry Harassment in Bareilly : ससुराल पक्ष के लोगों से जान का खतरा जताते हुए एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है। महिला ने ससुरालियों पर नशीली गोलियां खिलाने व दहेज बतौर लाखों की मांग का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। बारादरी के सिकलापुर की रहने वाली प्रिया सिंह यादव मूलरूप से फतेहगंज पश्चिमी की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी मार्च 2016 में इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सैदपुर हाकिंस निवासी सनी यादव से हुई थी। बचपन में ही पिता की मौत और शादी से छह माह पहले मां की मौत हो गई थी। इसकी वजह से चाचा व अन्य परिजनों ने उनकी शादी की थी।

बताया कि सनी यादव पेशे से अधिवक्ता हैं और बरेली कचहरी पर किसी वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ रहकर वकालत करते हैं। शादी में परिजनों ने करीब 15 लाख की रकम खर्च करने के साथ-साथ दहेज बतौर कार के लिए करीब 7 लाख रुपये नगद दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनके पति सनी यादव व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने दहेज बतौर दूसरी कार की मांग शुरू कर दी और शारीरिक प्रताड़नाएं देते रहे। कई बार मारपीट के बाद बेघर भी किया, लेकिन मायके में माता-पिता न होने के चलते बचपन से पालन-पोषण करने वाली मौसी के घर रहने लगी। समझौता के बाद ससुरालियों ने दोबारा बुलाया लेकिन उसके बाद फिर दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने कई बार उन्हें खाने में नशे की दवाएं भी मिलाकर खिलाना शुरू कर दिया था। जान का खतरा जताते हुए पीड़िता ने इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुर गेंदन लाल, सास दयावती, देवर सौरभ यादव व ननद दामिनी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी