NGT : पराली जलाने के मामलों में SDM को मिली लेखपालों की मिलीभगत, छह suspend Philibhit News

किसान पराली जलाते रहे और जिन्हें रोकथाम की जिम्मेदारी दी गई वे लेखपाल लापरवाही बरतते रहे। एसडीएम ने लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई की।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:17 PM (IST)
NGT : पराली जलाने के मामलों में SDM को मिली लेखपालों की मिलीभगत, छह suspend Philibhit News
NGT : पराली जलाने के मामलों में SDM को मिली लेखपालों की मिलीभगत, छह suspend Philibhit News

जेएनएन, पीलीभीत : किसान पराली जलाते रहे और जिन्हें रोकथाम की जिम्मेदारी दी गई, वे लेखपाल लापरवाही बरतते रहे। खेतों में पहुंचकर एसडीएम जब हकीकत से रूबरू हुए तो उन्होंने लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई की। पीलीभीत के पूरनपुर में पांच और शाहजहांपुर के पुवायां में एक लेखपाल को निलंबित किया गया है।

लेखपालों की मिलीभगत से जल रही पराली 

डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह शनिवार दोपहर को क्षेत्र के गांवों में पहुंचे। खेतों में जाकर देखा कि पराली की राख पड़ी हुई है। जांच की तो पाया कि मिलीभगत के चलते लेखपालों ने किसानों को पराली जलाने से रोका ही नहीं। उन पर कार्रवाई नहीं की गई।

इन लेखपालों पर की गई निलंबन की कार्रवाई 

जबकि लेखपालों को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि अपने क्षेत्र में जहां भी पराली जलाती दिखे, किसान व मुकदमा कराएं और इसकी सूचना आला अधिकारियों को जरूर दें। लापरवाही पाए जाने पर कल्यानपुर की लेखपाल प्रभा माथुर, अभयपुर माधोपुर के विनय गंगवार, घुंघचाई के संजीव कुमार, सबलपुर के कीर्ति प्रसाद, टंडोला के सुखलाल को निलंबित कर दिया गया। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने बताया कि एक निरीक्षण रोजाना होगा।

जनपदों में नहीं थम रहा पराली जलाने का सिलसिला

शाहजहांपुर के पुवायां में भी पराली जलाने की क्रम नहीं रुक रहा। तहसील क्षेत्र के कोरो कुंइया में पराली जलाने से रोकथाम नहीं कर पाने पर लेखपाल नत्थू लाल को निलंबित कर दिया गया। एसडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि हंसापुर के लेखपाल राजकुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। जबकि बदायूं में भी पराली जलाई जा रही मगर कार्रवाई के नाम पर महज दर्जन भर किसानों को नोटिस दिए गए हैं।  

chat bot
आपका साथी