बरेली में अब गन्ना किसान घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे घोषणा पत्र, जानें कैसे किया जाएगा गन्ने की फसल का सर्वे

अब गन्ना किसानों को खेती रकबेे का घोषणा पत्र ऑनलाइन भरना होगा। अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास व चीनी उद्योग द्वारा जारी की गई नई गन्ना सर्वे पॉलिसी में यह व्यवस्था की गई है। किसान घर बैठे ही मोबाइल या जन सेवा केंद्र की मदद से घोषणा पत्र भर सकेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:15 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:15 AM (IST)
बरेली में अब गन्ना किसान घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे घोषणा पत्र, जानें कैसे किया जाएगा गन्ने की फसल का सर्वे
कागज की जगह डिजिटल घोषणा पत्र जरूरी कर दिया है।

बरेली, जेएनएन। अब गन्ना किसानों को खेती रकबेे का घोषणा पत्र ऑनलाइन भरना होगा। अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास व चीनी उद्योग द्वारा जारी की गई नई गन्ना सर्वे पॉलिसी में यह व्यवस्था की गई है। इस नई व्यवस्था में किसान घर बैठे ही मोबाइल या जन सेवा केंद्र की मदद से घोषणा पत्र भर सकेंगे।

पिछले साल किसानों ने एक लाख हेक्टेयर गन्ने की बुआई की थी। गन्ना विकास विभाग हर वर्ष सर्वे कराकर गन्ना क्षेत्रफल का आकलन कर चीनी मिल को गन्ना रकबा आवंटन करता है। इस बार गन्ना आयुक्त व अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी ने एक मई से जीपीएस से सर्वे तिथि नियत की है। जिसके तहत 30 सितंबर तक नए सदस्यों का पंजीयन किया जाना है। साथ ही कागज की जगह डिजिटल घोषणा पत्र जरूरी कर दिया है।

इस तरह किया जाएगा गन्ना सर्वे

जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि गन्ना सर्वे के लिए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। सर्वे के दौरान किसानों की मदद से टीम मॉडल प्लाट, ड्रिप व जैविक विधि से खेती करने काले आदर्श किसानों का भी ब्योरा दर्ज करेगी। इससे पैदावार में इजाफा होने पर पर्ची मिलना आसान हो जाएगा। अधिकारी भी कार्यालय में बैठकर आकलन कर सकेंगे। जिला गन्ना अधिकारी के मुताबिक नई गन्ना सर्वे पॉलिसी से और पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही कागज की भी बचत होगी। जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ सरकार का लाखों रुपये का बजट बचेगा।

chat bot
आपका साथी