बरेली में दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की, विरोध करने पर तमंचे से युवक पर फायर किया लेकिन वह बच गया, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया है

सुभाषनगर के शांति विहार कॉलोनी में दबंगों ने जेल से छूटे साथियों के साथ मिलकर एक युवक को जमकर पीटा। विरोध करने पर दबंगों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 05:12 PM (IST)
बरेली में दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की, विरोध करने पर तमंचे से युवक पर फायर किया लेकिन वह बच गया, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपितों की पहचान कर मुकदमा दर्ज किया है
सीसीटीवी से आरोपितों की पहचान, जेल से छूटे युवक भी शामिल।

बरेली, जेएनएन। सुभाषनगर के शांति विहार कॉलोनी में दबंगों ने जेल से छूटे साथियों के साथ मिलकर एक युवक को जमकर पीटा। विरोध करने पर दबंगों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों की पहचान की गई है।कैंट कांधरपुर निवासी प्रवीन शर्मा ने बताया कि 29 मार्च को उनका बेटा रचित शर्मा अपने मौसा के घर शांति विहार जा रहा था। उसी समय शांति विहार के ही कुछ दबंगों ने बेटे की बाइक को रोक लिया। मना करने पर आरोपितों ने मारपीट शुरू की। विरोध पर आरोपितों ने बेटे के कपड़े फाड़ दिए और जेब से पर्स और गले की सोने की चेेन भी छीन ली। किसी तरह बेटा जान बचाकर भागा तो आरोपितों ने उस पर तमंचे से फायर भी कर दिया। आरोपितों की पहचान मोहित , अजय यादव, विजय, सुमित, संजय व हिमांशु के रुप में हुई। कुछ आरोपित जेल से छूटकर भी आए हैं।

chat bot
आपका साथी