IMC Activity News : चुनाव से पहले सक्रिय हुआ आइएमसी, बदला जिलाध्यक्ष, घाेषित की नई टीम

IMC Activity News आइएमसी ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पार्टी की नई कमेटी का गठन किया है। नदीम खान की जगह फरहत खां को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बीते दिनों आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कमेटी भंग कर दी थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:51 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:51 AM (IST)
IMC Activity News : चुनाव से पहले सक्रिय हुआ आइएमसी, बदला जिलाध्यक्ष, घाेषित की नई टीम
IMC Activity News : चुनाव से पहले सक्रिय हुआ आइएमसी, बदला जिलाध्यक्ष, घाेषित की नई टीम

बरेली, जेएनएन। IMC Activity News : इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल (आइएमसी) ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पार्टी की नई कमेटी का गठन किया है। नदीम खान की जगह फरहत खां को दी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बीते दिनों आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कमेटी भंग कर दी थी। जिलाध्यक्ष पर कई आरोप लगे थे।

आइएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि पार्टी प्रमुख के निर्देश पर प्रवक्ता डा. नफीस खां ने नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। मंडल अध्यक्ष पद पर सलीम नूरानी, महासचिव पर अनवर रजा खां, जिलाध्यक्ष फरहत खां को बनाया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलाना एहसान उल हक चतुर्वेदी, महासचिव पर कफील अंसारी, शहर अध्यक्ष पर मिर्जा मखदूम बेग, शहर महासचिव पर माजिद खान को बनाया है।

साजिद सकलैनी को जिलाध्यक्ष (युवा), तमहीद यूसुफ जई को शहर अध्यक्ष (युवा), आजम तहसीनी को महासचिव (युवा) और फरहान रजा को जिलाध्यक्ष (तौकीर रजा यूथ ब्रिगेड) की जिम्मेदारी दी गई है। मुनीर इदरीसी ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को हफ्ते भर में बूथ स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। हर घर से एक सदस्य को आइएमसी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान एम इकबाल, अफजाल बेग, सलीम खां, शमशाद, चौधरी राशिद खां मेवाती, मो. फरहान, उस्मान रजा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी